28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / स्वास्थ्य विभाग ने गर्ल्स कॉलेज में खोला काउंसलिंग सेंटर, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ मानसिक तौर पर भी मजबूत होंगी छात्राएं

स्वास्थ्य विभाग ने गर्ल्स कॉलेज में खोला काउंसलिंग सेंटर, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ मानसिक तौर पर भी मजबूत होंगी छात्राएं

सका उद्घाटन शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने किया। सेंटर में अब छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मिलेंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Mohammed Javed

•

Updated: 13 Jul 2018, 4:43 PM IST

durg girls college

durg girls college

भिलाई . शासकीय कन्या महाविद्यालय, दुर्ग में स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत काउंसलिंग सेंटर स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने किया। सेंटर में अब छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मिलेंगी। इसके लिए विशेष रूप से महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. रेशमा लाकेश एवं रिमशा लाकेश को विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह में एक बार विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा छात्राओं की मानसिक संबंधी समस्याओं का निवारण किया जाएगा एवं समय-समय पर विशेष कार्यशाला, सेमीनार और मार्गदर्शन कार्यक्रम कराया जाएगा।

प्राचार्य डॉ. तिवारी ने काउंसलिंग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होनें बताया कि विद्यार्थी शिक्षा एवं कॅरियर को लेकर अत्यंत तनाव में रहते है। उन्हें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के लिए उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। यह केन्द्र छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. यशेश्वरी धु्रव, डॉ. मुक्ता बाखला, डॉ. निसरीन हुसैन, डॉ. साधना पारेख, डॉ. ज्योति भरणे, डॉ. योगेन्द्र त्रिपाठी एवं काउंसलिंग सेंटर की संचालक डॉ. रेशमा लाकेश एवं रिमशा लाकेश एवं यूथ रेडक्रॉस की छात्राएं मौजूद रहीं।

सभी कॉलेजों में प्रवेश अंतिम चरण में
जिले के तमाम शासकीय कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया अब लगभग अंतिम चरण की ओर है। कॉलेजों ने मेरिट सूचियों का प्रकाशन कर दिया है। जिले में साइंस कॉलेज, गल्र्स कॉलेज, वैशाली नगर कॉलेज सहित तमाम कॉलेजों में ८० फीसदी सीटें भर चुकी हैं। यह क्रम अभी जारी रहेगा।