28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / डीटीई ने सरकारी लैपटॉप में किए बदलाव, पहले इस कॉन्फिग्रेशन का मिलना था, अब मिलेगा कुछ ऐसा

डीटीई ने सरकारी लैपटॉप में किए बदलाव, पहले इस कॉन्फिग्रेशन का मिलना था, अब मिलेगा कुछ ऐसा

भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(बीआइटी) में सेंट्रालाइज वितरण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Mohammed Javed

•

Updated: 13 Jul 2018, 3:21 PM IST

भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(बीआइटी) में सेंट्रालाइज वितरण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(बीआइटी) में सेंट्रालाइज वितरण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

भिलाई . इंजीनियरिंग कॉलेजों के फाइनल ईयर छात्रों का इंतजार समाप्त हुआ। शनिवार को उन्हें सरकारी लैपटाप दिए जाएंगे। जिला प्रशासन ने वितरण कार्यक्रम का शेड्यूल तय किया है। भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(बीआइटी) में सेंट्रालाइज वितरण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को लैपटॉप बांटेंगे। जिले के 28 इंजीनियरिंग व वेटरनरी कॉलेज के 5121 विद्यार्थियों को लैपटॉप की सौगात मिलेगी। जानकारी के मुताबिक हर कॉलेज से 20-20 छात्रों को सेंट्रलाइज कार्यक्रम में बुलाया गया है। मंत्री पांडेय के हाथों हर कॉलेज के २-२ छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। डीटीई व जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। खास बात यह है कि इस साल सरकारी लैपटॉप को हाई कॉन्फिग्रेशन में बनाया गया है। यह एचपी का लैपटॉप है, जिसकी बाजार कीमत करीब २८ हजार रुपए है।

कल इनके हाथों मिलेगा लैपटॉप
अभी तक के शेड्यूल के मुताबिक मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय होंगे, जबकि अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री रमशीला साहू करेंगी। दुर्ग सांसद ताम्रध्वज साहू और विधायक अरुण वोरा विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों से 550 विद्यार्थी शामिल होंगे। कॉलेज के फैकल्टी भी मौजूद रहेंगे।

चार कॉलेज पहले ही बांटे चुके हैं लैपटॉप
जिले के 4 ऐसे इंजीनियरिंग भी है, जो इस कार्यक्रम के पहले ही अपने विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित कर चुके हैं। दरअसल, पहले जिला प्रशासन ने निर्देश जारी कर बताया था कि कॉलेज क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को बुलाकर लैपटॉप वितरित कर सकते हैं। इस आदेश के हिसाब से 4 कॉलेजों ने डिवाइस वितरित कर दिए। इसमें छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भी एक है।

जानकारी एक नजर में -
लैपटॉप वितरण कार्यक्रम - 14 जुलाई
समय - सुबह 11 बजे
स्थान - बीआईटी, दुर्ग ऑर्डिटोरियम
कितने छात्रों को मिलेगा लैपटॉप - 5121
वेटरनरी कॉलेज के कितने छात्र - 43
कार्यक्रम में कितनों की व्यवस्था - 700

संजय अग्रवाल, एडीएम, दुर्ग - लैपटॉप वितरण कार्यक्रम 14 जुलाई को बीआइटी में होगा। तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों को इसकी सूचना दे दी है। उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय व अन्य अतिर्थियों के हाथों विद्यार्थियों को डिवाइस मिलने हैं।