भिलाई

Chhattisgarh Crime: पुलिस ने 3 बदमाशों की निकाली रैली, कान पकड़कर रोते-रोते बोले – अब नहीं चलाएंगे चाकू

Chhattisgarh Crime: चाकूबाजी में शामिल आरोपी धनंजय निर्मलकर भिलाई तीन थाना क्षेत्र में आरोपी नितिन कुमार के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2024, 4:53 PM IST
Chhattisgarh Crime

Chhattisgarh Crime: भिलाई में छावनी और खुर्सीपार केनाल रोड पर सरेराह चाकू मारने वाले तीन बदमाश युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की दुस्साहस देखकर पुलिस ने उनका जुलूस निकाला। घटना स्थल के आस पास मोहल्लों में घुमाया गया। बदमाशों ने कान पकड़कर रोते-रोते कहा कि अब नहीं चलाएंगे चाकू।

Chhattisgarh Crime: जुलूस निकालकर घुमाया

एसआई चेतन चंद्राकर ने बताया कि खुर्सीपार में धनराज, एस विजय एवं बी समीर ने मिलकर चाकू चलाया था। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506 बी, 327, 34, आर्स एक्ट 25, 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी धनराज, एस विजय और बी समीर को घटना स्थल पर ले गए। जहां उनका जुलूस निकालकर घुमाया गया। ताकि दोबोरा चाकूबाजी करने की सोच न सकें। चाकूबाजी में शामिल आरोपी धनंजय निर्मलकर भिलाई तीन थाना क्षेत्र में आरोपी नितिन कुमार के साथ चोरी की वारदात (Chhattisgarh Crime) को अंजाम दिया था। भिलाई तीन पुलिस ने उसे पकड़ा है।

छावनी सीएसपी हरिश पाटिल ने बताया कि सोमवार सुबह खुर्सीपार, सड़क-3 क्वार्टर -11 निवासी आरुन रसीद (46 वर्ष) छावनी और खुर्सीपार बार्डर केनाल रोड से जा रहे थे। सेफद रंग की बुलेट पर खड़े आरोपी (Chhattisgarh Crime) खुर्सीपार निवासी धनराज निर्मलकर (19 वर्ष), बी सीमर राव (19 वर्ष) और स्वीपर मोहल्ला निवासी एस विनय उर्फ बल्लू (19 वर्ष) खड़े थे। आरुन रसीद को पैसे नहीं देने पर चाकू मार कर भाग गए।

Updated on:
22 May 2024, 4:53 PM IST
Published on: