इस दौरान पुलिस को आरोपियों के स्टेशनपारा 16 खोली में छीपे होने की जानकारी मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना में शामिल अमित यादव उर्फ अम्मु पिता सतीश यादव उम्र 19 निवासी स्टेशनपारा, हर्ष बघेल उर्फ हर्षु पिता कमल बघेल उम्र 19 निवासी स्टेशनपारा 16 खोली और रोहित मण्डावी पिता बलेश्वर उम्र 20 निवासी स्टेशनपारा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतक किशन का विन्नु तलकई के साथ विवाद ता और बदला लेने विन्नु एवं अन्य साथियों के साथ चाकू व अन्य हथियार से हमला कर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर ली है।