CG Murder News: बिजौर निवासी महिलाएं छेना बनाने के लिए मंगलवार दोपहर को गांव के एक बाउंड्री वाल के पास पहुंचीं। छेना थापने के दौरान उनकी नजर एक कंकाल पर पड़ी । कंगाल के लम्बे बाल थे। पास में एक कुदाली व गमछा मिला है। ग्रामीण महिला का शव होने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। सरकंडा पुलिस मामले में फॉरेंसिक जांच के बाद शव किसका है यह पता चलने का हवाला दे जांच को आगे बढ़ा रही है।