भिलाई

Monsoon 2024: मानसून का अलर्ट! 18,19 और 20 जून को जमकर बरसेंगे बादल, IMD का पूर्वानुमान जारी

Monsoon 2024: संभव है कि 18,19 या 20 जून को मानसून पूरी तरह से प्रभावी हो जाएगा। इससे बस्तर (Heavy Rain Alert) समेत अन्य जिलों में दो दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार है।

2 min read
Jun 18, 2024

Monsoon 2024: अपने तय समय से चार दिन पहले ही छत्तीसगढ़ पहुंच चुका मानसून अब धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। इसकी सक्रियता अभी बीजापुर, नारायणपुर के आसपास बनी हुई है। रविवार को मानसून ने इन इलाकों को हल्की बारिश से भिगोया था, लेकिन दंतेवाड़ा में बारिश नहीं हुई। संभव है कि 18 या 19 जून को मानसून पूरी तरह से प्रभावी हो जाएगा। इससे बस्तर (Heavy Rain Alert) समेत अन्य जिलों में दो दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार है।

अब मौसम विभाग ने कहा है कि बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर यदि बारिश दर्ज होने पर मानसून के बस्तर पहुंचने की घोषणा होगी। फिलहाल मानूसन बीजापुर व उससे लगे भागों में अटक गया है। रायपुर और दुर्ग संभाग में दाखिल होने के लिए चार से पांच दिनों का समय और लगेगा। इस लिहाज से रायपुर और दुर्ग संभाग में 22-23 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में (Heavy Rain Alert) अगले दो से तीन दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से कुछ जगहों में वज्रपात भी होगी।

Monsoon 2024: मानसून की आमद के साथ ही दुर्ग जिला सहित संभाग में सोमवार को दिन में धूप खिली, लेकिन दोपहर से शाम तक मौसम बदल गया। बादल छाए रहे। इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून को लगातार आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश के और भी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। इसके असर से मंगलवार को दुर्ग संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी।

Monsoon 2024: 10 सालों में सबसे कम 1.80 मिमी बारिश

जिले में बारिश का आंकड़ा इस बार बमुश्किल 1.80 एमएम पहुंच पाया है। यह पिछले 10 सालों में इस अवधि में सबसे कम है। पिछली बार भी इस अविध में बारिश का आंकड़ा 3.6 एमएम पहुंच पाया था। पिछले साल भी अवर्षा के कारण बोनी में देरी हुई थी, लेकिन बाद में स्थिति संभल गई थी।

Updated on:
19 Jun 2024 07:47 am
Published on:
18 Jun 2024 11:18 am
Also Read
View All

अगली खबर