
Monsoon 2024:महासमुंद में मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। शनिवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को लुढ़कर 36 पहुंच गया, लेकिन उमस ने बेहाल कर दिया। रविवार की सुबह आसमान बादल थे। बाद तेज धूप ने लोगों को हलाकान किया। पंखे और कूलर काम नहीं आए।
अब मानसून की दस्तक के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा। किसान भी आसमान की ओर ताक रहे हैं। क्योंकि, पिछले कुछ दिनाें से बारिश नहीं होने के कारण खेत भी सूख गए हैं। बारिश होने के बाद ही खेती-किसानी में तेजी आएगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले 16 जून तक 51 मिली बारिश हो जाती है, लेकिन अब तक औसत 28 मिमी बारिश ही हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में तापमान और दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना जताई है। जिले के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में तेज हवा के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।
Monsoon 2024: मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम बिहार से मेघालय तक विस्तारित है। जिले में एक जून से अब तक महामसुंद विकासखंड में 30 मिमी, सरायपाली में 38.5 मिमी, बसना में 15 मिमी, पिथौरा में 34 मिमी, बागबाहरा में 18 मिमी और कोमाखान में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले में इस वर्ष औसत वर्षा का अनुमान 993.3 मिमी है।
Updated on:
18 Jun 2024 07:48 am
Published on:
17 Jun 2024 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
