Online Satta: दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवा में संचालित एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान रायपुर से जुड़े इस गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया...
Online Satta: दुर्ग पुलिस ने गोवा में छापेमारी कर रायपुर के सटोरिया राहुल रंगवानी के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का फाइनेंसर फरार बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, बैंक दस्तावेज, एटीएम कार्ड, सिम सहित करीब 2.70 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं।
एएसपी सुखनंदन राठौर ने प्रेसवार्ता मे बताया कि पहले पकड़े गए छह आरोपियों से मिले सुराग के आधार पर इस गिरोह तक पहुंच बनाई गई। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क गोवा, रायपुर और दुर्ग समेत कई राज्यों में फर्जी सिम, म्यूल अकाउंट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए महादेव ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर टीम गठित कर गोवा के टाटा डी रिओ क्षेत्र में छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान राहुल रंगवानी के साथ खुर्सीपार निवासी अमन अली, हुसैन अली, महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी संदीप कापसे और उत्तर प्रदेश के सोमेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी इंटरनेट कॉल, वाट्सऐप और इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में रहकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे।
पुलिस जांच मे खुलासा हुआ है कि यह गिरोह प्रतिदिन 10 से 15 लाख रुपए का टर्नओवर कर रहा था, जबकि महीने भर में करीब पांच करोड़ रुपए का अवैध सट्टा कारोबार संचालित किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, राहुल रंगवानी पहले रायपुर मे सक्रिय था और कार्रवाई के डर से गोवा भाग गया था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, 26 मोबाइल, 45 बैंक पासबुक, 76 एटीएम कार्ड, 10 चेकबुक, एक वाई-फाई राउटर, 5 सिम कार्ड, 2 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड और 2.70 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं।
विजय अग्रवाल, एसएसपी के मुताबिक, ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है और फरार फाइनेंसर की तलाश की जा रही है।
सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार, महादेव बुक जैसी वेबसाइट से चलता था सट्टा नेटवर्क- ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के लिए कुख्यात बाबू खेमानी को पुलिस ने देर रात मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उसका भाई करण खेमानी अभी फरार है। आरोपी को फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया गया है… पूरी खबर पढ़े