भीलवाड़ा

जयपुर में लुत्फी गैंग का गुर्गा मोहम्मद रज्जाक गिरफ्तार, 8 फरार अपराधियों की तलाश जारी; जानिए पूरा मामला

भीलवाड़ा पुलिस ने दुबई में व्यापारी के अपहरण और रंगदारी मामले में वांछित लुत्फी गैंग के गुर्गे रज्जाक मोहम्मद उर्फ रियाज को जयपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम था। वहीं, तीन आरोपियों की अग्रिम जमानत हाईकोर्ट ने खारिज कर दी।
2 min read
• •
Aug 15, 2026
mohammad razzaq lutfi and fahim fatima
लुत्फी और फहीम फातिमा, इनसेट में गिरफ्तार आरोपी रज्जाक (पत्रिका फोटो)

भीलवाड़ा: दुबई में भारतीय मूल के व्यापारी मुकेश टेलर के अपहरण और रंगदारी मामले में भीलवाड़ा की सुभाषनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दुबई की जेल में बंद भारत के भगोड़े अपराधी फजले रउफ उर्फ 'लुत्फी' गैंग के गुर्गे रज्जाक मोहम्मद उर्फ रियाज (निवासी मोहम्मदी कॉलोनी) को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

दुबई में वारदात के बाद भारत भाग आया था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी रज्जाक 1 जुलाई को दुबई में व्यापारी के अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भीलवाड़ा के गांधीनगर निवासी मोइन खान के साथ भारत भाग आया था। मोइन को पुलिस पिछले महीने उदयपुर से गिरफ्तार कर चुकी है।

लुत्फी और फहीम फातिमा

इसके अलावा, मोइन को शरण देने के आरोप में बदनोर निवासी वसीम मोहम्मद और भीलवाड़ा में पीड़ित व्यापारी के परिजनों को धमकाकर वसूली करने के मामले में शास्त्रीनगर निवासी योगेश मूंदड़ा की भी पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, लुत्फी की पत्नी और गैंग की सह-सरगना फहीम फातिमा की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी रज्जाक

उच्च न्यायालय ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

सुभाषनगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने मामले में वांछित तीन अन्य गुर्गों इमरान उर्फ चुन्नूलाला, जिशान खान और रियाज हसन उर्फ राजू पठान की अग्रिम जमानत याचिकाएं शुक्रवार को खारिज कर दी हैं। वहीं, जेल में बंद योगेश मूंदड़ा और वसीम मोहम्मद की जमानत याचिकाएं भी पहले ही खारिज की जा चुकी हैं।

इमरान उर्फ चुन्नूलाला

8 फरार अपराधियों की तलाश जारी

  • जाहिद उर्फ बादशाह: अहमदाबाद के चर्चित राधिका जिमखाना हत्याकांड का सजायाफ्ता और पैरोल से फरार।
  • इमरान उर्फ चुन्नी लाला व जिशान खान: प्रतापगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता जे. जोशी हत्याकांड के सजायाफ्ता व पैरोल से फरार हार्डकोर अपराधी।
  • अन्य वांछित आरोपी: नीलम खोईवाल (दादाबाड़ी, भीलवाड़ा), जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू माली (सुमेरपुर, पाली), मोहम्मद आदिल शेख (मांडल, भीलवाड़ा) और नीतू महेश (अजमेर)।
जिशान खान

पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों पर इनाम घोषित करते हुए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। नीलम खोईवाल और आदिल शेख के खिलाफ यूएई वीजा नियमों का उल्लंघन कर दुबई भागने का अलग मामला भी दर्ज है। लुत्फी सहित दुबई जेल में बंद 4 भगोड़ों को प्रत्यर्पण संधि के जरिए जल्द से जल्द भारत लाने के प्रयास जारी हैं।

Updated on:
15 Aug 2026 02:59 pm
Published on:
15 Aug 2026 02:59 pm
Also Read
View All
Exclusive: राजस्थान के भीलवाड़ा में पहली बार सीवरेज के ट्रीटेड पानी से चलेगा कपड़ा उद्योग, बचेगा लाखों लीटर भूजल

मामा के सामने काट दिया मां का गला, दरवाजे के पीछे से आती रहीं चीखें; भीलवाड़ा के मंजू देवी हत्याकांड में बेटे को उम्रकैद

किराएदार नहीं, कलेजे के टुकड़े थे… हर आहट से लगता है बच्चे आ गए; बारां हादसे ने छीना ‘गुप्ता फैमिली’ का खुशियों से भरा आंगन

भीलवाड़ा मानसरोवर लेक मामले में NGT का बड़ा आदेश, 15 दिन में वेटलैंड घोषित होगी झील, हटेगा अतिक्रमण

Bhilwara: चोरी की गई मूर्ति वापस लाने की मांग, मोबाइल टावर पर चढ़े 2 युवक; पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप