भिंड

तीसरी लहर का अब तक का खतरनाक ट्रेंड: 41 बच्चे हो चुके कोरोना के शिकार

बुरी बात यह है कि यह लहर बच्चों का शिकार कर रही है
2 min read
Jan 27, 2022
omicron.png

भिंड. मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी लगातार पैर पसार रही है। प्रदेशभर की ही तरह भिंड जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है. तीसरी लहर में जिले में 500 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है। बुरी बात यह है कि यह लहर बच्चों का शिकार कर रही है. पीड़ितों में बड़ी संख्या में 18 साल से कम उम्र के किशोर एवं बच्चे शामिल हैं जिससे चिंता भी बढ़ रही है.

जिले में कोरोना महामारी का तीसरा चरण हर गांव—कस्बे और मोहल्ले तक जा पहुंचा है। हाल ये है कि तीसरी लहर में जिलेभर में अब तक 542 लोग कोविड बीमारी से पीड़ित हो चुके हैं. कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोगों की यह संख्या 4 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक की ही है. यानि महज 22 दिनों में पीड़ितों का आंकड़ा 500 के पार जा पहुंचा है.

एक्सपर्ट बता रहे हैं कि कोविड वैक्सीन और इम्युनिटी पॉवर की वजह से वायरस जानलेवा साबित नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि जिले में जो 542 लोग कोरोना से पीड़ित हुए हैं उनमें से 404 लोग पूर्णत: स्वास्थ भी हो चुके हैं।

तीसरी लहर का सबसे खतरनाक ट्रेंड ये है कि इससे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं. इससे पहले कोरोना की ही पहली और दूसरी लहर में जिले में बच्चे संक्रमित नहीं हुए थे.

पर इस बार कोरोना की यह लहर बच्चों का शिकार कर रही है. जो 542 लोग इस बार कोविड बीमारी से पीड़ित हुए हैं उनके जिनमें 18 साल तक के बच्चों की संख्या 41 हो चुकी है.

जिलेभर में 26 जनवरी को 26 कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं घर में रहकर स्वास्थ्य होने वालों की संख्या 29 रही है। अच्छी बात यह है कि अभी जिलेभर में कोरोना के कारण मौतों की सूचना नहीं मिल रही है.

हालांकि जिले में हर छोटे-बडे कस्बे में कोविड वायरस ने कहर मचा रखा है। प्रथम, द्वितीय लहर की तुलना में इस बार ज्यादा तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है.

Published on:
27 Jan 2022 10:33 am