भोजपुरी

प्रेमानंद महाराज पर पोस्ट के बाद खेसारी लाल यादव की हुई फजीहत! भड़क गए यूजर्स

Kesari Lal Yadav Premanand Maharaj: खेसारी लाल यादव पर इस समय सोशल मीडिया के यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

3 min read
Aug 19, 2025
खेसारी लाल यादव और प्रेमानंद महाराज की एक्स से ली गई तस्वीर

Kesari Lal Yadav Premanand Maharaj: एक बार फिर प्रेमानंद महाराज का नाम सुर्खियों में हैं। वहीं, भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की आलोचना हो रही है। दरअसल, हाल ही में खेसारी लाल यादव ने एक पोस्ट किया था जिसने इंटरनेट पर बवाल खड़ा कर दिया है, उन्होंने पोस्ट में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने वाले लोगों पर कटाक्ष किया था। जिसके बाद उनकी पूरे सोशल मीडिया पर फजीहद हो रही है।

ये भी पढ़ें

Achyut Potdar Dies: फिल्म 3 Idiots के फेमस एक्टर का निधन, बेहोश होकर घर में गिरे थे

प्रेमानंद महाराज पर खेसारी लाल यादव ने दिया था बयान (Kesari Lal Yadav Post Premanand Maharaj)

खेसारी लाल यादव ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, "एक अपील- प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किया है कि कई लोग इमेज सुधारने और बनाने के लिए वहां जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं। सच्ची श्रद्धा है तो बस उनकी बातों का अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता। भोरे भोरे ज्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक है।"

खेसारी लाल यादव पर भड़के यूजर्स

खेसारी लाल यादव के इसी पोस्ट ने हलचल मचा दी। फैंस और यूजर्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि खेसारी का यह तंज सीधे तौर पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर था, क्योंकि, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दोनों प्रेमानंद महाराज से मिलने गए थे और वहीं, राज कुंद्रा ने महाराज जी को अपनी किडनी दान करने की बात कही थी। कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट माना था। अब लोग खेसारी यादव को आडे़ हाथों ले रहे हैं।

खेसारी लाल यादव के गानों को लोगों ने कहा अश्लील

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने खेसारी लाल यादव के इस पोस्ट को पाखंड बताते हुए उन पर पलटवार किया है। एक यूजर ने लिखा, "जिंदगी भर 'लौंडा नाच' और अश्लील गानों से समाज को बदनाम किया है और अब ज्ञान बांट रहे हैं। अगर सच में सुधार चाहते हैं तो प्रेमानंद महाराज के चरणों में रहिए।" दूसरे ने लिखा, "आपका बाबा प्रेमानंद पर बयान समझदारी भरा है, लेकिन आपकी खुद की छवि के कारण यह विरोधाभासी लगता है। जिसकी कला में फूहड़ता हो, उसका धर्म-नैतिकता पर प्रवचन देना अटपटा है।"

खेसारी लाल यादव को लोगों ने बताया पाखंडी

इसी पर आगे एक और यूजर ने लिखा, “तुम जाओ चारा चोर के घर जो 940 करोड़ का पाप किया है।” एक और लिखा, “जिनके दिन की शुरुआत "लहंगा" और शाम "चोली" पर खत्म होती है वो भी ज्ञान जबरदस्त देते हैं।” एक अन्य ने लिखा, “ये खुद अश्लीलता फैलाने वाला है।”

खेसारी लाल यादव ने बनाया था प्रेमानंद महाराज पर गाना

बता दें, खेसारी लाल यादव खुद प्रेमानंद महाराज के बड़े भक्त माने जाते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले महाराज पर आधारित एक भक्ति गीत “तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद” भी रिलीज किया था, जिसे अब तक 5.5 मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें

प्रेमानंद महाराज को किडनी देना चाहते हैं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, बोले- मेरे पास कोई…

Published on:
19 Aug 2025 02:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर