बिजनोर

‘2027 में मेरे बिना एक सीट जीत जाना तो मान लूंगी तुम नेता हो’, रोहिणी घावरी का चंद्रशेखर पर कटाक्ष

Rohini Ghavari VS Chandrashekhar : नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रेशखर पर डॉ. रोहिणी घावरी ने कटाक्ष किया है। रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर को चैलेंज किया है कि वह यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में एक भी सीट जीत कर दिखाएं।
2 min read
Feature image
डॉ. रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर रावण पर किया कटाक्ष, PC- Patrika

बिजनौर : नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रेशखर पर डॉ. रोहिणी घावरी ने कटाक्ष किया है। डॉ. रोहिणी घावरी का कहना है कि चंद्रशेखर उनके बिना अगर यूपी विधानसभा में एक भी सीट जीत जाएं तो वह उन्हें नेता मान जाएंगी।

डॉ. रोहिणी घावरी ने आगे कहा कि 5 राज्यों में 0 रिजल्ट था हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र तो उत्तर प्रदेश में कौनसा जादू हो जाएगा।

रोहिणी घावरी क्यों करती है सांसद चंद्रशेखर पर तंज

रोहिणी घावरी का मुलाकात 2020 में चंद्रशेखर आजाद से हुई थी, जो 2021 से रिश्ते में बदल गई। NCW को दी शिकायत में रोहिणी ने कहा- चंद्रशेखर ने शादी का झांसा देकर उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया, अपनी शादीशुदा स्थिति छिपाई, राजनीतिक अभियानों में उनका इस्तेमाल किया। 2024 चुनाव जीतने के बाद उन्होंने 'कॉन्ट्रैक्ट मैरिज' का प्रस्ताव रखा, जिसका विरोध करने पर निजी तस्वीरें-वीडियो लीक करने की धमकी दी। रोहिणी ने दावा किया कि इस कारण वे अवसाद में चली गईं और दो बार सुसाइड की कोशिश की। उन्होंने दिल्ली पुलिस, NCW, पीएमओ और गृह मंत्रालय को पत्र लिखे हैं।

जानिए कौन हैं रोहिणी घावरी

डॉ. रोहिणी घावरी (उम्र करीब 30 वर्ष) मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं और वाल्मीकि समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। वे स्विट्जरलैंड में पीएचडी कर रही हैं और जनपावर वेलफेयर फाउंडेशन की फाउंडर हैं, जो दलित उत्थान पर काम करती है। 2019 में मध्य प्रदेश सरकार से 1 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप पाने वाली रोहिणी ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में 'जय श्री राम' के उद्घोष के साथ भारत का प्रतिनिधित्व कर सुर्खियां बटोरीं।

घूसखोर पंडत पर मायावती के विरोध का किया समर्थन

घूसखोर पंडत फिल्म पर मायावती ने ऐतराज जताया। रोहिणी घावरी ने कहा कि सवर्ण-बहुजन का ये प्यार भरा हाथ अब थमने नहीं वाला। हमने एकता की शुरुआत की, अब इसे दिल से निभाएंगे, आंसुओं से सींचेंगे, खून से बचाएंगे।

Updated on:
06 Feb 2026 05:54 pm
Published on:
06 Feb 2026 05:54 pm