बीकानेर

Bus Strike: इस तरीख से थम जाएंगे प्राइवेट बसों के पहिए, बस एसोसिएशन ने दी सरकार को चेतावनी

बीकानेर में निजी बस ऑपरेटरों ने परिवहन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बड़ा निर्णय लिया है। राजस्थान बस एसोसिएशन के आह्वान पर 23 फरवरी से निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई है।

less than 1 minute read
Feb 16, 2026
फाइल फोटो- पत्रिका

बीकानेर। बीकानेर बस एसोसिएशन की बैठक बीछवाल रोड स्थित कोहिनूर भवन के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में शहर और आसपास क्षेत्र के समस्त निजी बस ऑपरेटरों ने भाग लिया और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें

Factory Fire: राजस्थान के जिस भीषण अग्निकांड में ‘कंकाल’ बन गए 7 मजदूर, उसे लेकर कलक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

परेशान करने का आरोप

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजस्थान बस एसोसिएशन के आह्वान पर आगामी 23 फरवरी से समस्त निजी बसें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी। बस संचालकों ने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार और परिवहन विभाग की ओर से छोटे-छोटे कारणों से बार-बार चालान किए जा रहे हैं। विभिन्न तकनीकी आपत्तियों के नाम पर अनावश्यक कार्रवाई कर बस ऑपरेटरों को परेशान किया जा रहा है।

बस संचालकों में आक्रोश

एसोसिएशन के अध्यक्ष समुद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि बैठक में विशेष रूप से बस बॉडी नियम एस-052, 153 और 119 का मुद्दा उठाया गया। उनका कहना है कि वर्ष 2019 और 2025 में लागू किए गए इन नियमों की आड़ में लगभग 20 वर्ष पूर्व निर्मित वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। वैध दस्तावेज होने के बावजूद भारी-भरकम चालान, आरसी निलंबन और बसों को जब्त (सीज) करने जैसी कार्रवाई से बस संचालकों में भारी आक्रोश है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक प्रार्थना पत्र जिला कलक्टर के माध्यम से सौंपा जाएगा। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित जगमाल सिंह, हिम्मत सिंह शेखावत, धर्माराम पारीक, जगदीश गुर्जर, महावीर सिंह शेखावत और अन्य अनेक बस ऑपरेटर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News : प्रधानमंत्री के नाम की योजना में ‘महा-भ्रष्टाचार’! भजनलाल सरकार का बड़ा ऐलान 
Also Read
View All