
नई दिल्ली: BMW अपनी नई S 1000 RR को अगले महीने इटली के मिलान में होने EICMA show में पेश कर सकती है। इसे फिलहाल स्पेन की सड़को पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। आपको बता दें कि प्रोटोटाइप मॉडल को कई कलर वेरिएंट्स में देखा गया है। वहीं, अगर इसके स्पाई शॉट्स की बात करें तो बाइक की स्टाइल पर खासा काम किया गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो इसके इंजन, ढांचे और सस्पेंशन को अपडेट किया गया है। वहीं, नई मॉडल में कई जरूरी अपग्रेड्स मिलेंगे। पावर की बात करें तो बाइक में इन-लाइन, 4 इंजन किया जा सकता है जो 210 bhp का मैक्सिमम पावर जेनरेट करेगा। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि नई S 1000 RR के इंजन में वेरिएबल वाल्व टाइमिंग दी जा सकती है, जो इसके Ducati Panigale V4 S के लीग में शामिल करेगी।
इसके एसिमेट्रिक हेडलाइट्स को ड्यूल हेडलाइट में बदला गया है। 2019 BMW S 1000 RR में इसके मौजूदा मॉडल जैसा ही गिल-लाइक वेंट्स दिए गए हैं। कहना गलत नहीं होगा की नई S 1000 RR मौजूदा वर्जन का एक कॉम्पैक्ट मॉडल है।
नई बाइक का फ्रेम बिल्कुल नया होगा और नई 2019 BMW S 1000 RR का लुक मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा लचीला और कॉम्पैक्ट होगा। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि इस नई बाइक में और भी नए फीचर्स देखने को मिलेंगे जब नई 2019 BMW S 1000 RR को नवंबर में मिलान में होने वाले EICMA show में पेश किया जाएगा।