इन दोनों बाइक्स में नया मोनोकॉक फ्रेम, रिवाइज्ड सस्पेंशन, स्लिपर क्लच, ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ड्यूल चैनल एबीएस, एलईडी हेडलाइट, क्रूज कंट्रोल, डीआरएल, डाइनैमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, डाइनैमिक ईएसए, गियरशिफ्ट असिस्ट, कॉर्निंग एबीएस, लगेज पैक, सेमी-डिजिटल इंटस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस 6.5 इंच का फुल कलर टीएफटी डिस्प्ले दी गई है। इन दोनों बाइक्स के बेस वेरिएंट में रेन और रोड राइडिंग मोड दिए गए हैं, इसके अलावा ग्राहक डायनामिक और एंड्यूरो जैसे राइडिंग मोड विकल्प के तौर पर भी चुन सकते हैं।