बिलासपुर

CG Thagi News: ‘पैसे दो-पास हो जाओ’ गैंग सक्रिय: 10वीं-12वीं के छात्रों को बना रहे निशाना, आप भी रहें सावधान

Thagi News: बोर्ड परीक्षा के परिणाम से पहले छात्रों की चिंता अब साइबर ठगों के लिए कमाई का जरिया बनती जा रही है। 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को फोन कर खुद को शिक्षा मंडल का अधिकारी बताने वाले ठग ‘पैसे देकर पास कराने’ का झांसा दे रहे हैं।
2 min read
Bilaspur Fraud Case
ठगी (फोटो सोर्स- Freepik)

CG Thagi News: ऑनलाइन ठगी करने वाले अब 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को निशाना बना रहे हैं। परीक्षा परिणाम से पहले की चिंता का फायदा उठाकर ठग छात्रों को पास कराने और नंबर बढ़वाने का झांसा दे रहे हैं। बिलासपुर में भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां तीन-चार छात्रों के पास अज्ञात नंबरों से कॉल पहुंची है।

ठग खुद को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अधिकारी बताकर छात्रों से संपर्क कर रहे हैं। वे कहते हैं कि छात्र एक या दो विषय में फेल हैं और कुछ पैसे देकर उन्हें पास कराया जा सकता है। शुरुआत में पांच हजार रुपए की मांग की जाती है, जिसे बाद में तीन से चार हजार रुपये तक में तय करने की बात कही जाती है। भुगतान के लिए गूगल पे और फोन पे जैसे ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने को कहा जाता है।

एक छात्र ने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को रायपुर बोर्ड ऑफिस से बताया और जल्द पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। हालांकि सतर्कता बरतते हुए छात्र ने पैसे नहीं दिए और स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी।

बोर्ड की कॉपियां हो रही हैं जांच

दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद कॉपियों की जांच का काम चल रहा है। ऐसे में इन परीक्षाओं में शामिल लोग बहुत टेंशन में हैं। ऐसे में इसका फायदा उठाकर साइबर ठग अलग-अलग नंबरों से इन छात्रों के पास लगातार फोन कर रहे हैं। यह ठगी का एक नया तरीका है।

विजय टांडे, जिला शिक्षा अधिकारी के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा के नाम पर यदि कोई पास करने के लिए फोन करता है तो ऐसे लोगों के झांसे में न आएं। बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट में ही परीक्षा परिणाम अपलोड होते हैं। पूर्ण रूप से जांच गोपनीय रहती है। इस तरह से कोई पास-फेल नहीं करा सकते। इससे बच्चे व अभिभावक सतर्क रहें।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

दुल्हन बनाकर ठगी! मैरिज ब्यूरो के नाम पर लाखों की वसूली, ऐसे फंसाए जाते थे ग्राहक- शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित नेटवर्क का बिलासपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। "मैरिज ब्यूरो" की आड़ में चल रहे इस गिरोह द्वारा लोगों की भावनाओं का फायदा उठाकर लाखों रुपए ठगे जा रहे थे। फर्जी बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और कॉल सेंटर के माध्यम से संचालित इस रैकेट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी बरामद की है… पूरी खबर पढ़े

Updated on:
27 Apr 2026 02:43 pm
Published on:
27 Apr 2026 02:43 pm
Also Read
View All
बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

तुम सांवले हो, प्राइवेट नौकरी का क्या भरोसा! पत्नी के तानों से परेशान पति पहुंचा बिलासपुर हाईकोर्ट, आया फैसला

डॉग के अंतिम संस्कार पर बिलासपुर में मचा बवाल, लोग बोले- मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थान में ऐसा काम

न केक, न पार्टी… बिलासपुर के अतुल ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, 1000 से ज्यादा लोगों को खिलाया मुफ्त वड़ा पाव-आलू गुंडा

छत्तीसगढ़ के LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, अब ऑनलाइन बुकिंग के 3 घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर, जानें कैसे