
Indian Railway: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान रेलवे परिसरों और ट्रेनों में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सालभर में रेलवे अधिनियम के तहत 65,071 लोगों की गिरफ्तारी की गई, जो रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की सक्रियता को दर्शाता है। इसके अलावा आरपी(यूपी) अधिनियम के अंतर्गत 416 प्रकरण दर्ज कर 635 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि दलालों के खिलाफ अभियान में 269 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
आरपीएफ ने अवैध गतिविधियों पर भी सख्ती दिखाई। अनधिकृत हॉकरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 13,744 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं ट्रेनों में अनावश्यक रूप से अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) करने वाले 4,446 लोगों पर कार्रवाई की गई। रेलवे सुरक्षा को खतरे में डालने वाले 253 मामलों में भी कड़ी कार्रवाई की गई है। मादक पदार्थ तस्करी पर रोक लगाने के लिए एनडीपीएस एक्ट के तहत 105 गिरफ्तारियां की गईं।
चोरी के 227 मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। महिला, वृद्ध और दिव्यांग यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 10,119 मामलों में मदद और सुरक्षा प्रदान की गई। मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि अग्नि सुरक्षा से जुड़े 75 मामलों में भी कार्रवाई की गई। ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 324 बच्चों को सुरक्षित बचाया गया।
रेलवे प्रबंधन ने दावा किया है कि रेल मदद प्लेटफॉर्म के जरिए 11,423 शिकायतों का 100 प्रतिशत निस्तारण किया गया, जिसमें औसत समाधान समय महज 18 मिनट रहा। महिला सुरक्षा के लिए मेरी सहेली पहल के तहत बिलासपुर सहित 11 प्रमुख स्टेशनों पर महिला आरपीएफ की तैनाती की गई है। यह टीम अकेले सफर करने वाली महिलाओं को सुरक्षा और मार्गदर्शन प्रदान कर रही है।
गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत, फिर शुरू होगा ‘रेल नीर’ प्लांट, मात्र इतने रुपये में मिलेगा पानी- भीषण गर्मी की आहट के साथ ही रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। आईआरसीटीसी बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित रेल नीर प्लांट को इसी महीने दोबारा शुरू करने जा रहा है। पिछले डेढ़ साल से बंद पड़े इस प्लांट के चालू होने से यात्रियों को फिर से मात्र 14 रुपए में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। अब तक छत्तीसगढ़ के स्टेशनों पर पानी की सप्लाई नागपुर स्थित रेल नीर प्लांट से की जा रही थी… पूरी खबर पढ़े