Atal Bihari Vajpayee University Results: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए दिसंबर सेमेस्टर और मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
Atal University Result 2026:अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा 2026 तथा दिसंबर 2025 में आयोजित विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र अब अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
प्रभारी परीक्षा नियंत्रक रमेश्वर राठौर ने बताया कि बीएससी गृह विज्ञान तृतीय वर्ष, शिक्षा स्नाातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, रसायन विज्ञान स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर और सूक्ष्म जीव विज्ञान स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर शामिल हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के अंतर्गत जैव प्रौद्योगिकी प्रथम सेमेस्टर तथा फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परिणाम भी घोषित किए गए हैं।
छात्रों की सुविधा के लिए परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं। विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक 6 मई को सुबह 11.30 बजे आयोजित की है।यह बैठक कोनी स्थित विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में होगी। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्राचार्य अपने प्रतिनिधि के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि परीक्षा से संबंधित आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जा सके।
विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए स्नातक द्वितीय सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर और विधि संकाय के सम सेमेस्टर परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। छात्र 30 अप्रैल से 11 मई 2026 तक विश्वविद्यालय के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की हार्डकॉपी व आवश्यक दस्तावेज 13 मई तक संबंधित महाविद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। वहीं महाविद्यालयों को 15 मई तक सभी दस्तावेज विश्वविद्यालय में जमा कराने होंगे।
व्यापमं ने बदला एग्जाम टाइम, अब सुबह 10 बजे से होंगी आगामी प्रमुख परीक्षाएं, जानें ड्रेस कोड और निर्देश- प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में बदलाव का निर्णय लिया है। 19 अप्रैल को होने वाली परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा के बाद आगामी सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी… पूरी खबर पढ़े