बिलासपुर

Bilaspur Suicide News: पेड़ पर लटकती मिली बुजुर्ग की लाश, इस हाल में देख लोगों के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस

Suicide News: बिलासपुर में पेड़ पर लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी सा फैल गया है। दरअसल 75 वर्षीय धनुष यादव ने आज सुबह अपने ही घर के पीछे बाड़ी में मौजूद बेर के पेड़ पर रस्सी के जरिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2024, 3:17 PM IST
ऑनलाइन गेम में 7 लाख रुपए से अधिक हारा, तनाव में आकर युवक ने लगाई फांसी, घर में छाया मातम

Bilaspur Suicide News: बिलासपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, मंगलवार सुबह एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी निवासी धनुष यादव (74 वर्ष) ने मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे घर के पीछे बाड़ी में बेर के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पड़ोसियों ने उसे फांसी के फंदे पर लटकता देख परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने पचपेड़ी पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम में भेज दिया। साथ ही मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। वह लबी बीमारी से पीड़ित थे।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. मातम में बदली शादी की खुशियां…पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए वजह?

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता अपने घर पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस वारदात से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. बंद कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जब कमरे में पहुंची पत्नी तो….सनसनी

रायपुर उरला इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी पत्नी स्कूल में पढ़ाने गई थी। वापस लौटने पर युवक घर में फंदे पर लटके मिला। दोनों की चार माह पहले ही शादी हुई थी। यहां पढ़े पूरी खबर…

Updated on:
25 Sep 2024, 3:17 PM IST
Published on: