बिलासपुर

फेसबुक पर LIVE आकर रेलकर्मी की पत्नी ने लगाई फांसी, बोली – छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से थी परेशान, कई रसूखदारों का लिया नाम

Suicide News: बिलासपुर में रेलवे कर्मी की पत्नी ने फेसबुक लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

3 min read

Bilaspur Suicide News: बिलासपुर के श्रीकांत वर्मा मार्ग निवासी एक महिला ने रविवार दोपहर फेसबुक लाइव होकर कहा कि में उनकी छेड़खानी व गुंडागर्दी से परेशान हूं। मैं ठीक से सो भी नहीं पा रही, इसलिए आत्महत्या कर रही। और फिर घर में ही फांसी पर झूल गई।

जांच में जुटी पुलिस, फिलहाल किसी पर एफआईआर नहीं

फेसबुक लाइव होकर महिला ने आत्महत्या करने के पीछे नेता, डॉक्टर, वकील सहित अन्य पर छेड़खानी व प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। सिविल लाइन पुलिस इस मामले पर मर्ग कायम कर मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है। लेकिन महिला द्वारा फेसबुक में बताए गए किसी आरोपी पर एफआईआर दर्ज नहीं किया है।

रविवार को शहर में एक हृदयविदारक घटना घटी। दोपहर करीब 12 बजे श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित साईं मंदिर के पास रहने वाली प्रियंका सिंह फेसबुक पर लाइव हुई और कहा कि तीन साल से उसे व उसकी दोनों बेटियों को एक नेता, डॉक्टर, वकील समेत अन्य लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। इस (Bilaspur Suicide News) वजह वह सो तक नहीं पा रही है, जिसके चलते आत्महत्या करने जा रही है। इस वीडियो के साथ ही उसने एक अन्य वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें जिन-जिन पर उसने आरोप लगाया था, उनके घरों का लोकेशन भी अपलोड था। इधर फेसबुक पर इस वीडियो को देखते ही प्रियंका के जान-पहचान वालों में हड़कंप मच गया।

Bilaspur Suicide News: शव के पास बैठी थी बेटी

लोगों ने इसकी सूचना तारबाहर व सिविल लाइन दोनों थानों में दी। मौके पर पुलिस पहुंची। देखा कि प्रियंका के घर का दरवाजा बंद है। खटखटाया तो उसकी करीब 20 वर्षीय बेटी घर की बालकनी से झांक कर देखी और फिर अंदर चली गई। दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दरवाजे को तोड़ना चाहा, तभी महिला का पति अजय सिंह ड्यूटी से घर पहुंच गया। उसने अपने पास रखी चाबी से दरवाजे का लॉक खोला और फिर अंदर जाते हुए दरवाजे को बंद कर लिया। करीब 15 मिनट बाद उसने दरवाजा खोला और बताया कि उसकी पत्नी फांसी पर लटकी थी, उसे उतार कर सोफे में लिटा दिया है।

पुलिस अंदर गई तो देखा कि महिला के पास उसकी बेटी बैठी हुई थी। आनन-फानन में पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। महिला ने नेता, डॉक्टर, वकील सहित अन्य पर लगाया प्रताड़ना का आरोप फिर फांसी पर झूल कर मौत को गले लगा लिया।

5 दिन पहले मनाया था मां का जन्मदिन

जानकारी के अनुसार प्रियंका ने 5 दिन पहले ही अपनी मम्मी का जन्मदिन मनाया था। उसका वीडियो भी उन्होंने फेसबुक पर शेयर किया है। जिसमें वह पापा के साथ मम्मी को हैप्पी बर्थ डे टू यू कहते (Bilaspur Suicide News) हुए सुनाई दे रहा है।

Bilaspur Suicide News: फेसबुक पर सुसाइड नोट भी छोड़ा

आत्महत्या से पहले प्रियंका ने फेसबुक पर अपनी आपबीती बताते हुए दो वीडियो शेयर करने के साथ ही सुसाइड नोट भी छोड़ा है। आत्महत्या करने की वजह बताते हुए सभी आरोपियों का नाम भी बताया है।

बेटियों समेत जिंदा जलाने की कोशिश की

प्रियंका ने फांसी लगाने से पहले वीडियो वायरल कर रसूखदार आरोपियों पर यह भी आरोप लगाया था कि 26 फरवरी को आरोपियों ने बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों के साथ मिल कर उसे दोनों बेटियों के साथ जिंदा जलाने की साजिश की थी।

मामले में मर्ग कायम कर फिलहाल मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और आत्महत्या से पहले लगाए गए आरोपों की पुता जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
07 Oct 2024 11:36 am
Published on:
07 Oct 2024 11:35 am
Also Read
View All

अगली खबर