बिलासपुर

रेलवे में 2 लाख पद खाली, कर्मचारियों पर 16 घंटे काम का दबाव, गुमान सिंह ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Bilaspur News: नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (NFIR) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुमान सिंह ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रेलवे में करीब 2 लाख पद खाली पड़े हैं, जिससे काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

2 min read
रेलवे में 2 लाख पद खाली (फोटो सोर्स- AI)

CG News: बिलासपुर रेलवे में कर्मचारियों की कमी और नई पेंशन नीति को लेकर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को रेल क्लब में आयोजित पत्रवार्ता में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुमान सिंह ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि रेलवे में करीब 2 लाख पद खाली पड़े हैं, लेकिन भर्ती नहीं की जा रही है, जिससे मैनपावर की कमी के कारण सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गुमान सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की कमी के चलते रेलवे में लगातार चूक हो रही है और इसका खामियाजा कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों को भी भुगतना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें

Special Memu Train: श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात… नवरात्रि के दौरान इतवारी-कोरबा मेमू स्पेशल ट्रेन चलेगी, देखें शेड्यूल

आए दिन हो रहे हादसे इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से तय समय से अधिक, लगभग 16 घंटे तक काम लिया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। ऐसे में कर्मचारियों में तनाव बढ़ रहा है। रेलवे कर्मचारियों को सुविधा नहीं दे रही है, सिर्फ काम ले रहे हैं। अतिरिक्त काम से कर्मचारी परेशान हो रहे हैं।

नई पेंशन नीति से कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित

रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की नई पेंशन नीति का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन योजना (ओल्ड पेंशन स्कीम) को बहाल करने की मांग की। उनका कहना है कि नई पेंशन व्यवस्था से कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है और उनमें असंतोष बढ़ रहा है।

वंदे भारत की बोगी निजी कंपनी से खरीद रहे

संघ ने आरोप लगाया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के आने के बाद से रेलवे कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ी हैं और रेलवे के निजीकरण की दिशा में काम किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों का भविष्य खतरे में है। वंदे भारत जैसी ट्रेनों की बोगियां भी निजी कंपनी से खरीदी जा रही हैं, जिसे गैरजरूरी बताया गया।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

रेलवे का बड़ा फैसला! रद्द ट्रेनें फिर से शुरू, रायपुर-बिलासपुर समेत कई रूट को राहत- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चल रहे अधोसंरचना कार्यों के बीच यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पहले जिन 14 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था, अब उन्हें पुनः बहाल किया जा रहा है… पूरी खबर पढ़े

रायपुर रेलवे स्टेशन के होटल में देर रात बवाल, लड़कियों पर कमेंट को लेकर दो गुट भिड़े- रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित कैफे लाइट होटल में शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 5 से 6 युवक आपस में लात-घूसे चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के दौरान युवकों ने होटल की कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकीं, जिससे होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया… पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

CG Train Cancelled: आज से 8 दिन तक कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में काम, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी…
Published on:
11 Apr 2026 01:41 pm
Also Read
View All
कुछ ही क्लिक में मौत का सामान, साइनाइड से छात्र की मौत, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बटनदार चाकू से लेकर खतरनाक वस्तुओं की बिक्री

Crime News: शादी का कार्ड देने के बहाने दरवाजा खुलवाया, फिर नकाबपोशों ने किया कांड, पीड़ित ने खुद दी परिजनों को सूचना

Bilaspur High Court: वकील की लापरवाही का हर्जाना मुवक्किल क्यों भुगते? हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, जानें पूरा मामला

वर्दी में पत्नी संग रील बनाना पड़ा भारी! सोशल मीडिया में मचा बवाल, पुलिसकर्मी का जवाब ‘I am waiting bro’ हुआ वायरल

दरिंदगी या जंगली हमला? 17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध मौत से गांव में मचा हड़कंप, पेट फटे, शरीर पर घाव के निशान