Gamblers arrested: बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे का पर्दाफाश किया। स्मार्ट रोड, नेहरू नगर स्थित जनता कंस्ट्रक्शन ऑफिस में जुआ खेल रहे 9 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए।
Gamblers arrested: बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। लग्जरी गाड़ियों में पहुंचे जुआरी स्मार्ट रोड, नेहरू नगर स्थित जनता कंस्ट्रक्शन ऑफिस में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर 9 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में नकदी व सामान जब्त किया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर जुआ चल रहा है। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। मौके पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी बीएमडब्ल्यू, थार, क्रेटा जैसी महंगी गाड़ियों में सवार होकर जुआ खेलने पहुंचे थे। इससे पूरे मामले का हाई-प्रोफाइल एंगल उजागर हुआ है।
गिरफ्तार आरोपी शहर के विभिन्न इलाकों सरकंडा, मंगला, नेहरू नगर, जरहाभाठा और उसलापुर से जुड़े हुए हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी संगठित तरीके से जुआ खेल रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस हाई-प्रोफाइल जुआ नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। अन्य अड्डों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 84,400 रुपए नगद, 13 मोबाइल फोन और 4 चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 45.84 लाख रु. आंकी गई है।
जुआ-सट्टे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आदतन सटोरियों और खाईवालों की पहली बार बनेगी हिस्ट्रीशीट- बिलासपुर में जुआ-सट्टे के बढ़ते नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए पुलिस अब सख्त कदम उठाने जा रही है। पहली बार जिले के आदतन सटोरियों और खाईवालों की हिस्ट्रीशीट तैयार की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने करीब एक दर्जन सक्रिय सटोरियों की सूची तैयार कर ली है, जिनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं… पूरी खबर पढ़े
शिवा बुक गैंग का करोड़ों का नेटवर्क ध्वस्त, नाम बदलकर 100 पैनल और फेयर प्ले के नाम से चल रहा था अवैध कारोबार- राजनांदगांव जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खैरागढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा गेमिंग ऐप के नेटवर्क को ध्वस्त किया है… पूरी खबर पढ़े