बिलासपुर

कुछ ही क्लिक में मौत का सामान, साइनाइड से छात्र की मौत, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बटनदार चाकू से लेकर खतरनाक वस्तुओं की बिक्री

Bilaspur News: बिलासपुर में सामने आए एक मामले में साइनाइड जैसे अत्यंत जहरीले पदार्थ की ऑनलाइन उपलब्धता से छात्र की मौत ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

2 min read
ऑनलाइन खतरनाक वस्तुओं की खुलेआम बिक्री पर उठे गंभीर सवाल (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉम्र्स की बढ़ती पहुंच के बीच अब एक गंभीर और चिंताजनक पहलू सामने आ रहा है। बिलासपुर में चाकू से लेकर बेहद खतरनाक रसायन साइनाइड जैसे पदार्थ तक ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। एमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉम्र्स पर इन वस्तुओं की बिक्री खुलेआम जारी है।

ये भी पढ़ें

शोभायात्रा से घर नहीं लौटा बेटा, चाकू हमले में घायल युवक की मौत, शव देख मां का फटा कलेजा

साइनाइड खाने से छात्र की मौत

हाल ही में एक छात्र ने इसी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉम्र्स से साइनाइड मंगाकर उसे खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, इंटरनेट पर साधारण सर्च के जरिए कोई भी व्यक्ति घर बैठे कुछ ही मिनटों में धारदार चाकू या खतरनाक रसायन ऑर्डर कर सकता है। हैरानी की बात यह है कि कुछ प्लेटफॉम्र्स पर साइनाइड जैसे जहरीले पदार्थ भी 1650 रुपए में उपलब्ध हैं। इससे सुरक्षा एजेंसियों और आम लोगों में चिंता बढ़ गई है।

बड़ी घटना के बाद ही प्रशासन की खुलती है आंख

इस तरह की वस्तुओं की अनियंत्रित बिक्री अपराधों को बढ़ावा दे सकती है। शहर में हाल के दिनों में चाकूबाजी की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई ठोस और निरंतर कार्रवाई नहीं की जा रही है। आमतौर पर किसी बड़ी घटना के बाद ही जांच और कार्रवाई शुरू होती है, जो कुछ समय बाद फिर ठंडी पड़ जाती है।

ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स पर निगरानी का अभाव

ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स पर बिकने वाली ऐसी खतरनाक वस्तुओं के लिए सख्त नियम और निगरानी जरूरी है। बिना सत्यापन के इनकी बिक्री पर रोक लगनी चाहिए। साइबर सेल और पुलिस विभाग मिलकर ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स की निगरानी बढ़ाएं और ऐसे उत्पादों की बिक्री पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाएं।

ऑनलाइन सायनाइड मिलने की जानकारी नहीं है। फिर भी इस पर गौर किया जाएगा। यदि ऐसा हो रहा है तो नियमानुसार संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इस पर अंकुश लगाने की दिशा में काम किया जाएगा। - पंकज पटेल, एएसपी

इससे संबंधित खबरें पढ़े

दरिंदगी या जंगली हमला? 17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध मौत से गांव में मचा हड़कंप- बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितावर गांव में एक ही रात में 17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश का माहौल भी है। मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी मवेशी गांव के किसान प्रेमलाल बिरको के थे… पूरी खबर पढ़े

नोटों का नेटवर्क बेनकाब: 17.90 लाख के साथ आरोपी पकड़ाया, छत्तीसगढ़ से एमपी तक फैला सिंडिकेट-बिलासपुर पुलिस की सतर्कता ने छोटे नोटों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया आरोपी सिर्फ नकदी ही नहीं, बल्कि एक संगठित कमीशन नेटवर्क की कड़ी निकला। बेलगहना थाना क्षेत्र में पुलिस ने छोटे नोटों की अवैध सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 17 लाख 90 हजार रुपए के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है… पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

Knife attack: Video: शहर में फिर चाकूबाजी, 3 बदमाशों ने युवक के पेट में घोंप दिया चाकू, वारदात सीसीटीवी में कैद
Updated on:
11 Apr 2026 02:35 pm
Published on:
11 Apr 2026 02:34 pm
Also Read
View All