बिलासपुर

Sushasan Tihar: 1 मई से शुरू होगा 40 दिवसीय सुशासन तिहार, इन प्रकरणों पर रहेगा फोकस, कलेक्टर के सख्त निर्देश

Sushasan Tihar: 1 मई से 40 दिवसीय सुशासन तिहार की शुरुआत होने जा रही है, जो 10 जून तक चलेगा। इस दौरान जिलेभर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे...

2 min read
Chhattisgarh CM Vishnudeo sai ( Photo - DPR Chhattisgarh )

Sushasan Tihar: बिलासपुर जिले में 1 मई से 10 जून तक होने वाले सुशासन तिहार को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समय-सीमा की बैठक में व्यापक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लगभग 40 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ें

Sachin Tendulkar Bastar visit: CM साय का बस्तर दौरा टला! सचिन तेंदुलकर का भी बदला शेड्यूल, जानें वजह…

Sushasan Tihar: जनगणना और न्यायालयीन मामलों की समीक्षा

कलेक्टर ने जनगणना कार्य की समीक्षा करते हुए नागरिकों से स्व-गणना करने की अपील की, जिसे उन्होंने आसान और त्वरित प्रक्रिया बताई। साथ ही हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों पर भी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पेयजल की नियमित जांच

भीषण गर्मी को देखते हुए जल प्रबंधन पर विशेष फोकस किया गया। नगरीय निकायों में पेयजल की नियमित जांच, तालाबों के गहरीकरण और जनभागीदारी से जल संरक्षण के कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। बरगद, पीपल, नीम और करंज जैसे पौधों के रोपण को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में 31 शिविर, पहले से करें तैयारी

कलेक्टर ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत जिलेभर में शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 31 शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों से पहले गांवों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लें और समस्याओं की अग्रिम पहचान सुनिश्चित करें। बैठक में पिछले वर्ष के लंबित मामलों की पुन: समीक्षा करने पर जोर दिया गया।

कलेक्टर ने कहा कि सभी योजनाओं में संतृप्ति स्तर हासिल करना आवश्यक है। राजस्व विभाग के सीमांकन प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए अपर कलेक्टरों को तहसील स्तर पर जाकर समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भू-अर्जन की लंबित राशि का समय पर वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

सुशासन तिहार के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, बदल सकते हैं कई जिलों के कलेक्टर और एसपी- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में सुशासन तिहार समाप्त हो गया है। इसके बाद अब बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी की चर्चा तेज हो गई है। मंत्रालय में इसे लेकर सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि सरकार कुछ जिले के कलेक्टर और एसपी को बदल सकती है…पूरी खबर पढ़े

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को 3 महीने तक नहीं मिलेगी छुट्टी! सरकार ने जारी किए कड़े निर्देश, देखें- छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एक अहम निर्णय लिया है। राज्य में कर्मचारियों की छुट्टियों पर आंशिक रोक लगाते हुए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह फैसला खासतौर पर “सुशासन तिहार” और जनगणना जैसे बड़े आयोजनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है…पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

ड्यूटी से बचने अधिकारी-कर्मचारी के अजीबोगरीब बहाने, किसी ने बीमारी का सहारा लिया, तो किसी ने गढ़ी अनोखी कहानी
Updated on:
22 Apr 2026 01:46 pm
Published on:
22 Apr 2026 01:44 pm
Also Read
View All