बॉलीवुड

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात देकर ये बॉलीवुड सेलेब्स बने रियल लाइफ स्टार्स, प्रेरणास्पद है इनकी कहानी

पहले इरफान खान और अब सोनाली की इस खबर से बॅालीवुड हक्का-बक्का रह गया है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर कैंसर से गुजरना पड़ा हो। इससे पहले भी कई स्टार्स इस बड़ी बीमारी का शिकार हो चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 3:56 PM IST
5 bollywood stars who fight with cancer
5 bollywood stars who fight with cancer

बॅालीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को लेकर हाल में एक बुरी खबर सामने आई है। सोनाली ने खुद यह अनाउंसमेंट की है कि वह कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का शिकार हो चुकी हैं। पहले इरफान खान और अब सोनाली की इस खबर से बॅालीवुड हक्का-बक्का रह गया है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर कैंसर से गुजरना पड़ा हो। इससे पहले भी कई स्टार्स इस बड़ी बीमारी का शिकार हो चुके हैं। लेकिन इन दिग्गज सितारों ने जिस तरह से इस बीमारी का सामना किया है वह काबीले तारीफ है। तो आज हम उन्हीं स्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने कैंसर से लड़कर उसपर जीत हांसिल की है और आज दुनिया में मौजूद हैं।

मनीषा कोईराला

मनीषा कोइराला भी कैंसर की चपेट में आने से नहीं बच पाईं. उन्हें साल 2012 में ओवेरियन कैंसर हो गया था जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में जाकर बीमारी का इलाज करवाया। हालांकि अब वह पूरी तरह ठीक हैं और एक नॅार्मल लाइफ जी रही हैं।

अनुराग बासु

डायरेक्टर अनुराग बासु को भी साल 2004 में ब्लड कैंसर हो गया था। तब डॉक्टर ने कहा था कि 3 या 4 महीने ही जी पाएंगे लेकिन उनका इलाज चला और उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हरा दिया।

मुमताज

अभिनेत्री मुमताज को साल 2000 में ब्रैस्ट कैंसर हो गया था। उस दौरान उनकी उम्र 54 साल थी। लेकिन इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गई थीं।

लीजा

फिल्म 'कसूर' से अपने करियर की शुरुवात करने वाली अभिनेत्री लीजा रे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर आज एक स्वस्थ जिंदगी जी रही हैं।

युवराज सिंह

जानें-मानें क्रिकेटर युवराज सिंह को 2011 में ब्लड कैंसर हो गया था। हांलाकि अगले साल ही वह पूरी तरह ठीक होकर क्रिकेट खेलने लगे थे।

Updated on:
4 Jul 2018, 3:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब