
Sudesh Berry PM Modi Statement: टेलीविजन और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुदेश बेरी अपने बेबाक बयान को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं। हमेशा अपनी सशक्त आवाज और कड़क अभिनय के लिए जाने जाने वाले सुदेश बेरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना सीधे भगवान से कर दी है। जैसे ही उनका बयान वायरल हुआ उसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा बटोरना शुरू कर दिया। इस दौरान एक्टर ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) को लेकर भी तीखा तंज कसा, जिसके बाद से सोशल मीडिया से लेकर मनोरंजन जगत तक हंगामा मच गया है। इंटरनेट पर कमेंट करने वालों की बाढ़ आ गई। आइये जानते हैं कौन है ये अभिनेता...
हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए सुदेश बेरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और वैश्विक छवि की जमकर सराहना की थी। इस दौरान अपनी बात रखते हुए अभिनेता ने कहा, "मैं मोदी जी के पैर धोकर वह पानी पीना चाहता हूं, अगर आप उनसे मेरी मुलाकात करवा सकें। मैं उनसे कभी नहीं मिला और उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता। जैसे हमने भगवान को नहीं देखा है लेकिन फिर भी उनकी पूजा करते हैं, वैसे ही मैं मोदी जी का सम्मान करता हूं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, है ना? मैं पार्टी और राजनीति से ऊपर उठकर, एक इंसान के तौर पर उनका सम्मान करता हूं।'
इसके अलावा, जब उनसे हाल के दिनों में नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रही और चर्चाओं में आई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कड़े शब्दों में कटाक्ष किया। सुदेश बेरी ने कहा, 'मैं एजीपी, सीजीपी किसी को नहीं जानता। मैं इन लोगों को पहचानता भी नहीं। मुझे बस इतना पता है कि वे देश को पीछे खींच रहे हैं। ये सब बेकार लोग हैं। देश के लिए उनके पास कोई काम नहीं है। अगर आप सच में समाज की सेवा करना चाहते हैं, तो बच्चों के लिए पार्क बनाएं, बुज़ुर्गों के लिए ओल्ड-एज होम बनाएं और लोगों का इलाज कराएं। सिर्फ जंतर-मंतर पर बैठकर विरोध करने से कुछ हासिल नहीं होगा।'
सुदेश बेरी भारतीय मनोरंजन जगत के एक जाने-माने और अनुभवी चेहरा हैं, जिन्होंने 1980 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
सुदेश बेरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बताए जाने के बाद इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। जहां एक तरफ पीएम मोदी और भाजपा के समर्थक उनके इस बयान का स्वागत कर रहे हैं और उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल, CJP के समर्थक और सोशल मीडिया यूजर्स इसे "अतिशयोक्ति" और पॉलिटिकल पब्लिसिटी स्टंट करार दे रहे हैं। विवाद बढ़ने के बावजूद सुदेश बेरी अपने बयान पर कायम नजर आ रहे हैं।