बॉलीवुड

रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस का हुआ निधन

Actress Madhu Malhotra Passed Away: मधु मल्होत्रा ​​की सबसे यादगार भूमिका सुभाष घई की 1983 की हिट एक्शन रोमांस फिल्म 'हीरो' में रेशमा के लोकप्रिय गीत 'लंबी जुदाई' में बंजारन औरत के रूप में थी।
2 min read
Mar 15, 2026
Actress Madhu Malhotra Passed Away
एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन। (फोटो सोर्स: IMDb)

Actress Madhu Malhotra Passed Away: 1980 और 1990 के दशक की हिंदी फिल्मों में अपनी यादगार सहायक किरदारों के लिए जानी जाने वाली वेटरन एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा ​​का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मधु मल्होत्रा को भले ही लीड एक्ट्रेस के रूप में कभी सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभाए जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। उनकी सबसे यादगार भूमिका साल 1983 में आयी एक्शन रोमांटिक फिल्म 'हीरो' के पॉपुलर गाने 'लंबी जुदाई' में एक बंजारन के रूप में थी। इस सुभाष घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री को रातोंरात स्टार बना दिया था।

मधु मल्होत्रा का यादगार किरदार (Actress Madhu Malhotra Passed Away)

उनकी सबसे यादगार भूमिका साल 1983 में आयी एक्शन रोमांटिक फिल्म 'हीरो' के पॉपुलर गाने 'लंबी जुदाई' में एक बंजारन के रूप में थी। इस सुभाष घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री को रातोंरात स्टार बना दिया था। लेकिन फिल्म में मधु ने अपने छोटे से किरदार में जो जबरदस्त और भावपूर्ण एक्टिंग की थी उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

हीरो फिल्म के लंबी जुदाई गाने में अभिनेत्री मधु मल्होत्रा। (फोटो सोर्स: X)

मधु को राज एन सिप्पी की 1982 की एक्शन कॉमेडी फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' में भी मुख्य एक्ट्रेसेस में से एक के रूप में भी याद किया जाता है, जिसमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में उन्हें पेंटल के साथ कास्ट किया गया था।

रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्म से की अभिनय की शुरुआत

मधु मल्होत्रा ​​ने रामसे ब्रदर्स की 1975 में आई हॉरर फिल्म 'अंधेरा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। हिंदी सिनेमा में उनकी पहली बड़ी एंट्री शक्ति सामंता की 1979 में आई क्राइम एक्शन फिल्म 'द ग्रेट गैम्बलर' से हुई, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन की बहन का रोल निभाया था। सुभाष घई की फिल्मों सपोर्टिंग एक्ट्रेस रहीं मधु मल्होत्रा ​​ने 1980 में आई हिट फिल्म 'कर्ज़' में पिंकी का किरदार भी निभाया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर, सिमी गरेवाल और टीना मुनिम मुख्य किरदारों में नजर आये थे।

80 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'लंबी जुदाई' से पहचान पाने से पहले, मधु मल्होत्रा ​​ने जे ओम प्रकाश की 1981 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'आस पास' में प्रेम चोपड़ा की प्रेमिका का किरदार निभाया था, जिसमें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, उनका करियर छोटी-बड़ी फिल्मों में सहायक भूमिकाओं से आगे नहीं बढ़ पाया।

इसके अलावा मधु मल्होत्रा ने 'हीर रांझा', 'किंग अंकल', और 'गुलाम' में जैसी फिल्मों में भी बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस काम किया था। जानकारी के लिए बता दें कि आखिरी बार मधु मल्होत्रा ​​साल 2000 में मोहन भाकरी की 'वो बेवफा थी' में नजर आईं थीं।

Also Read
View All
‘मैं दिशा का PA नहीं हूं भाई!’ कैटरीना वाले सवाल पर अक्षय कुमार का जवाब सुन हंसी नहीं रोक पाए लोग

Raja Shivaji OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा , जानिए कहां देख सकेंगे ‘राजा शिवाजी’

सुशांत केस के बाद रिया चक्रवर्ती अपने ब्रांड का नाम ‘चुड़ैल का बदला’ क्यों रखना चाहती थीं? खुद किया खुलासा

हजारों की भीड़ में महिला फैन ने चिल्लाकर शाहरुख खान से किया प्यार का इजहार, एक्टर बोले- ये सब बातें अकेले में

राजकुमार संतोषी के साथ था ममता कुलकर्णी का अफेयर, बाद में उत्पीड़न के लगाए आरोप, सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश का खुलासा