बॉलीवुड

धर्मेंद्र की बेटी के साथ आशिकी कर बैठा था ये एक्टर, रणवीर सिंह ने शेयर किया था अफेयर का किस्सा

Aditya Roy Kapur Birthday: 'आशिकी 2' फेम आदित्य रॉय कपूर अपनी एक्टिंग और लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वैसे तो उनके अफेयर्स लाइम लाइट में रहते हैं। मगर धर्मेंद्र की बेटी के साथ आदित्य के रिलेशनशिप की काफी चर्चा हुई थी। आइये जानते हैं क्या था पूरा मामला।

3 min read
Nov 16, 2025
आदित्य रॉय कपूर और धर्मेंद्र की फोटोज। (फोटो सोर्स: IMDb and aapkadharam)

Aditya Roy Kapur Affairs: बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और रोमांटिक हीरो में से एक आदित्य रॉय कपूर ने अपने करियर की शुरुआत भले ही एक वीडियो जॉकी के रूप में की थी, मगर उनके फिल्मी सफर की शुरुआत 2009 में आई फिल्म 'लन्दन ड्रीम्स' से हुई थी। हालांकि, ये फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह नहीं बना पायी थी। मगर साल 2013 में आई 'आशिकी 2' से उनकी किस्मत चमकी। इस फिल्म में उनकी को-स्टार थीं 'स्त्री 2' फेम एक्ट्रेस और शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर। इस फिल्म के बाद से श्रद्धा और आदित्य के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। वहीं, 'आशिकी 2' की सफलता के चलते आदित्य रॉय कपूर रातों-रात स्टार बन गए थे।

'आशिकी 2' के एक सीन की फोटो। (फोटो सोर्स: IMDb)

फिल्म की सक्सेस के बाद आदित्य ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई फिल्में साइन कीं। इस लिस्ट में 'लूडो', 'मलंग', 'सड़क 2', 'ओम', 'कलंक', 'ओके जानू', और 'मेट्रो इन दिनों' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इन फिल्मों में काम करके आदित्य ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। वैसे तो अपने अभिनय और लुक्स के कारण आदित्य हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। मगर उनकी फिल्मों से ज्यादा उनके अफेयर्स लाइम लाइट में रहते हैं।

आदित्य रॉय कपूर, न केवल अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करते हैं बल्कि उनकी फीमेल फैन फॉलोविंग भी बहुत ज्यादा है। यही वजह है कि उनका नाम बी-टाउन की कई एक्ट्रेसेस के साथ भी जुड़ चुका है। इनमें रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर, दिवा धवन, अनन्या पांडे और कृति सेनन जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं। मगर आज हम आपको आदित्य के कॉलेज डेज के अफेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका कनेक्शन रणवीर सिंह से भी है।

आदित्य जब धर्मेंद्र की बेटी से कर बैठे थे आशिकी (When Aditya Roy Kapur Dated Dharmendra Daughter Ahana Deol)

आदित्य रॉय कपूर की फोटो। (फोटो सोर्स: IMDb)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य रॉय कपूर के अफेयर्स की बात होते ही सबसे पहले जो नाम आता है वो है आहना देओल का। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आदित्य रॉय कपूर ने कभी हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की छोटी बेटी आहना देओल को डेट किया था। आदित्य रॉय कपूर और आहना देओल की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में आदित्य एक्टिंग कर रहे थे और आहना संजय लीला भंसाली की असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहीं थीं। दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदली उनको खुद पता नहीं चला।

क्या रणवीर सिंह को भी डेट कर रही थीं आहना?

आदित्य रॉय कपूर और रणवीर सिंह की फोटोज। (फोटो सोर्स: IMDb)

खबरों के मुताबिक, आदित्य से मिलने से पहले आहना, रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं। ऐसा कहा जाता है कि रणवीर और आहना एक ही कॉलेज में थे और दोनों ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया था। मगर बाद में आहना ने आदित्य रॉय कपूर के लिए रणवीर से ब्रेकअप कर लिया था। नेहा धूपिया के चैट शो 'No Filter Neha' में रणवीर ने अपने कॉलेज के दिनों का एक किस्सा शेयर किया था। शो में रणवीर ने अपने, अपनी गर्लफ्रेंड और आदित्य रॉय कपूर के लव ट्रायंगल के बारे में बात की थी। रणवीर ने बताया था कि कॉलेज के दिनों में आदित्य हर लड़की की फैंटसी हुआ करता था और जो लड़की मेरी गर्लफ्रेंड थी, जिसकी शादी हो चुकी है और उसका एक बच्चा भी है। उस टाइम में मैं उसके लिए पागल था। हमारा रिलेशन पांच साल तक चला था मगर उसने मेरे से ब्रेकअप कर लिया। और उसने ऐसा आदित्य की वजह से किया क्योंकि वो आदित्य को पसंद करने लगी थी।

बता दें कि रणवीर ने शो के दौरान उस लड़की का नाम जाहिर नहीं किया। लेकिन उनका इशारा धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी आहनादेओल की ओर समझा जा रहा था।

बी-टाउन के बाहर भी रहे अफेयर

आज यानि 16 नवम्बर 2025 को आदित्य रॉय कपूर अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के अलावा आदित्य का अफेयर साउथ इंडियन एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ रहा। वहीं, उनका नाम अमेरिकन मेकअप आर्टिस्ट मरियाना मुकुच्यन के साथ भी जुड़ चुका है। ये भी खबर है कि मरियाना के साथ उनका रिलेशन ज्यादा लम्बा नहीं चला था।

ये भी पढ़ें

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र के घर आते ही हेमा मालिनी और ईशा देओल जबरदस्त तैयारी में जुटीं! सामने आई ये वजह

Also Read
View All

अगली खबर