
Akshara Singh Eetha: भोजपुरी सिनेमा का स्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कुछ समय पहले ही वो अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के पॉपुलर आइटम सॉन्ग 'घिस घिस…', में नजर आयीं थीं। इस गाने ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा और लोगों ने उनकी तारीफ भी की। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ईथा' में भी दिखाई देंगी।
श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'Eetha', जो मराठी लोकनृत्य लावणी को पहचान दिलाने वाली विठाबाई नारायणगावकर की कहानी पर आधारित है के बारे में बात करते हुए भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा, "जैसे ही मैंने 'ईथा' के बारे में सुना, मेरे रोंगटे खड़े हो गए। जब मुझे पहली बार फिल्म के लिए कॉल आया, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मैं बहुत नर्वस और इमोशनल हो गई थी।" इसके आगे उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से लक्ष्मण उतेकर की बहुत बड़ी फैन रही हूं। इसके आगे उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला कि वो लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं, तो ये उनके लिए एक "बहुत बड़ा पल" था।
अक्षरा सिंह ने श्रद्धा कपूर की तारीफ करते हुए कहा, "जब मुझे पता चला कि श्रद्धा कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं, तो मेरी खुशी और बढ़ गई। वो एक शानदार एक्ट्रेस और बहुत ही विनम्र इंसान हैं। उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत खास है।" हालांकि, 'ईथा' में अपने रोल के बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपने रोल के बारे में ज्यादा नहीं बता सकतीं क्योंकि ये एक सरप्राइज़ है। अक्षरा ने कहा, "मैं बस इतना कह सकती हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे जितना हो सके उतना प्यार देंगे।"
'ईथा' 28 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला यश की 'टॉक्सिक' और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'व्वन' से होगा। जानकारी के लिए बता दें कि 'टॉक्सिक' भी 26 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली है। वहीं, 'व्वन' (Vvan) 28 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इनमें से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में सफल होती है और कौन नहीं।