बॉलीवुड

पंजाब बाढ़ पीड़ितों को देख पसीजा अक्षय कुमार का दिल, 1- 2 नहीं बल्कि दिए इतने करोड़ रुपये

Punjab Flood Akshay Kumar Donate Money: इस समय बाढ़ से पंजाब में हाहाकार मचा हुआ है। लोगों से उनके घर, परिवार छीन गए हैं। अब अक्षय कुमार ने ऐसे में पंजाब की सेवा में मदद का हाथ बढ़ाया है।
2 min read
Sep 06, 2025
Akshay Kumar donate 5 crore
अक्षय कुमार और पंजाब बाढ़ की तस्वीरें एक्स से ली गई

Akshay Kumar Help Punjab Flood: पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के कई सितारे आगे आए हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने राज्य में बाढ़ राहत कार्यों के लिए एक बड़ी राशि दी है। देश में पंजाब में आई बाढ़ से हर कोई सहम उठा है, सोशल मीडिया पर लोग पंजाब के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, वहीं, कई सेलेब्स उनकी मदद के लिए पंजाब पहुंच गए हैं। अब खिलाड़ी कुमार ने भी उनकी मदद करने का सोचा है।

सेलेब्स ने पहुंचाई पंजाब पीड़ितो को मदद (Akshay Kumar Help Punjab Flood)

पंजाबी कलाकार जैसे एमी विर्क, शहनाज गिल, सोनू सूद, और दिलजीत दोसांझ, मीका सिंह पहले से ही राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं और लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं। एमी विर्क ने तो 200 गांवों को गोद भी लिया है। इन सबके बाद अब अक्षय कुमार ने भी अपनी दरियादिली दिखाई है और पंजाब पीड़ितों के लिए 5 करोड़ की राशि दी है।

'यह मेरा बहुत छोटा सा योगदान है' (Akshay Kumar Punjab Flood)

अक्षय कुमार ने इस दान पर कहा, "मैं अपने इस फैसले पर कायम हूं। मैं पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री खरीदने के लिए 5 करोड़ रुपये दे रहा हूं। लेकिन मैं कौन होता हूं किसी को दान देने वाला? जब मुझे मदद का हाथ बढ़ाने का मौका मिलता है, तो मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं। मेरे लिए, यह मेरी सेवा है, मेरा बहुत छोटा सा योगदान है। मैं प्रार्थना करता हूं कि पंजाब में मेरे भाइयों और बहनों पर आई यह प्राकृतिक आपदा जल्द ही दूर हो जाए। रब मेहर करे।"

हर आपदा में आगे रहे हैं अक्षय

यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार किसी आपदा में मदद के लिए आगे आए हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने 'भारत के वीर' पहल के जरिए सैनिकों के परिवारों की मदद की थी। वहीं, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी अपनी फिल्म 'मेहर' की पहले दिन की कमाई पंजाब बाढ़ पीड़ितों को दान करने का ऐलान किया है। पंजाब सरकार के मुताबिक, राज्य में लगभग 1,655 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

Updated on:
06 Sept 2025 01:58 pm
Published on:
06 Sept 2025 01:58 pm