बॉलीवुड

‘हर बिल्डिंग में फ्लैट…’, अक्षय कुमार ने करिश्मा की रईसी पर ली चुटकी, अभिनेत्री ने भी किया पलटवार

Akshay Kumar Shocking Claim on Karisma Kapoor: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी को-स्टार रहीं करिश्मा कपूर को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है।

2 min read
Jan 27, 2026
Akshay Kumar on Karisma Kapoor (सोर्स- एक्स)

Akshay Kumar Claim on Karisma Kapoor: बॉलीवुड में अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, तो वो है सितारों की दोस्ती और उनकी मजेदार नोकझोंक। हाल ही में ऐसा ही एक दिलचस्प पल देखने को मिला, जब अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक टीवी गेम शो के मंच पर आमने-सामने आए। इस दौरान दोनों के बीच हुई मजाकिया बातचीत ने दर्शकों को खूब हंसाया और सोशल मीडिया पर भी खासा सुर्खियां बटोरीं।

ये भी पढ़ें

मुझे कौन देखेगा…प्रियंका चोपड़ा के साथ गाने की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने कही ये बात, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

अक्षय कुमार का चौंकाने वाला दावा (Akshay Kumar Claim on Karisma Kapoor)

अपने हाजिरजवाब अंदाज और बेबाक ह्यूमर के लिए जाने जाने वाले अक्षय कुमार ने शो के दौरान करिश्मा कपूर और उनके परिवार को लेकर एक मजेदार दावा कर दिया। उन्होंने हंसी-मजाक में कहा कि करिश्मा कपूर, उनकी बहन करीना कपूर और मां बबीता कपूर के नाम बांद्रा की लगभग हर इमारत में एक-एक फ्लैट है। अक्षय के मुताबिक, अगर बांद्रा की किसी बिल्डिंग के बाहर नाम की प्लेट लगी हो, तो वहां ‘के कपूर’ जरूर लिखा मिलेगा।

अक्षय ने करिश्मा को लेकर किया मजाक

अक्षय यहीं नहीं रुके। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कपूर परिवार इतने ईमानदार हैं कि वो एक ही बिल्डिंग में एक से ज्यादा फ्लैट नहीं खरीदते, ताकि बाकी लोगों को भी रहने की जगह मिल सके। मजाक को और आगे बढ़ाते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि करिश्मा हर रात अलग-अलग फ्लैट में सोती हैं। शो में मौजूद दर्शक और खुद करिश्मा इस बात पर ठहाके लगाने लगे।

करिश्मा ने भी अक्षय को दिया जवाब

हालांकि, करिश्मा कपूर भी जवाब देने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने तुरंत ही अक्षय के मजाक को उन्हीं पर पलटते हुए कहा कि अक्षय कुमार तो पूरी जुहू के मालिक हैं। करिश्मा के इस जवाब ने माहौल को और भी मजेदार बना दिया और दोनों कलाकारों की आपसी बॉन्डिंग साफ नजर आई।

कपूर सिस्टर्स को लेकर पहले भी कर चुके मजाक

ये पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार ने कपूर बहनों को लेकर इस तरह का मज़ाक किया हो। इससे पहले भी वो करीना कपूर के साथ एक कॉमेडी शो में इसी तरह की चुटकी ले चुके हैं। उस समय भी उन्होंने कहा था कि कपूर बहनों के पास बांद्रा में इतनी प्रॉपर्टी है कि उन्हें किराया ही अच्छा-खासा मिल जाता होगा। तब करीना कपूर ने भी मुस्कुराते हुए कहा था कि अक्षय कुछ भी बोल देते हैं।

अक्षय-करिश्मा की बॉन्डिंग

अक्षय कुमार ने एक पुराने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि करिश्मा और करीना के साथ उनका रिश्ता हमेशा से दोस्ताना रहा है। जब भी वो किसी फिल्म सेट, अवॉर्ड शो या इवेंट में मिलते हैं, तो एक-दूसरे की खिंचाई करना उनके रिश्ते का हिस्सा है। कभी वो अक्षय की कमाई को लेकर मजाक करती हैं, तो कभी अक्षय उनके बांद्रा वाले फ्लैट्स को लेकर चुटकी ले लेते हैं।

करिश्मा की पर्सनल लाइफ

हालांकि, इन मजेदार किस्सों के बीच करिश्मा कपूर की निजी ज़िंदगी भी इन दिनों चर्चा में है। उनके बच्चे, कियान और समायरा, अपने दिवंगत पिता सुंजय कपूर की संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद में उलझे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुंजय कपूर की संपत्ति अरबों रुपये की बताई जाती है, जिसे लेकर मामला अदालत में चल रहा है।

ये भी पढ़ें

59 करोड़ कमाकर भी ‘बॉर्डर 2’ के हाथ रहे खाली, गणतंत्र दिवस पर नहीं तोड़ पाई ये रिकॉर्ड, जानें सभी फिल्मों का कलेक्शन

Updated on:
27 Jan 2026 12:37 pm
Published on:
27 Jan 2026 11:27 am
Also Read
View All

अगली खबर