बॉलीवुड

Akshay Kumar Viral Video: ‘हाथ नीचे, हाथ मत रखो’, फैन के ऊपर भड़के अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

Akashay Kumar Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, जहां उन्हें फैंस ने घेर लिया। और सेल्फी लेने लगे। तभी एक फैन ने ऐसा कुछ किया कि एक्टर को गुस्सा आ गया जिसका वीडियो वायरल हो गया। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

3 min read
Oct 19, 2025
अक्षय कुमार का फैन पर फूटा गुस्सा। (फोटो सोर्स: akshaykumar)

Akshay Kumar Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और फैंस के संग अपने अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। एक्टर की फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है। अक्षय के साथ फोटो खिंचवाने के लिए उनके फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' भी रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। खिलाड़ी कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक फैन को डांटते हुए दिख रहे हैं। वीडियो पर लोगों के रिएक्शंस आ रहे हैं।

अक्षय कुमार फोटोज। (फोटो सोर्स: akshaykumar)

अक्षय कुमार का वीडियो वायरल (Akshay Kumar Viral Video)

मामला कुछ ऐसा है कि जब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और उनकी बेटी नितारा भाटिया मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनके कई फैंस ने उनको फोटो खिंचवाने के लिए घेर लिया। अक्षय भी बड़े ही शांत और सादगी भरे अंदाज से सबके साथ एक एक करके फोटोज खिंचवा रहे थे। लेकिन तभी एक फैन ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया और उनके बहुत पास आ गया। उस टाइम अक्षय को गुस्सा आ गया और उन्होंने जो रिएक्शन दिया उसका क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, अक्षय ने उस शख्स का हाथ कंधे से हटाया और कहा, 'हाथ नीचे, हाथ मत रखो।'

इस वीडियो पर अब लोग कर रहे हैं कमेंट्स

जहां एक यूजर ने कहा, 'घमंड यहीं रह जाएगा।' तो वहीं दूसरे ने यूजर ने लिखा, 'हम ही इनको फेमस करते हैं। और हमारी वजह से ही इनकी फिल्में चलती हैं। हम को एटिट्यूड दिखाएंगे तो कैसे होगा।' एक और यूजर ने लिखा, वो भी जया बच्चन बन रहे हैं।

एक ने कमेंट किया, 'मुझे इसका एटिट्यूड पसंद नहीं है।' तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'एक्टर्स को अपनी जिंदगी का जीने दो, पता नहीं लोग इतने सहज क्यों हो जाते हैं, आप उनके कंधे पर हाथ क्यों रख रहे हैं?'

वहीं, कुछ लोग ये भी बोल रहे हैं कि इतना पास आने की जरूरत नहीं है।

पिछले महीने रिलीज हुई थी 'जॉली एलएलबी 3'

'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी। (फोटो सोर्स: akshaykumar)

वर्क फ्रंट की बात करें तो, कुछ पिछले महीने अक्षय और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' आई थी। फिल्म में दोनों का कोर्ट रूम ड्रामा दर्शकों को बहुत पसंद आया था। फिल्म के राइटर सुभाष कपूर हैं और उन्होंने ने ही इसका निर्देशन भी किया था। 8 साल के बाद रिलीज हुई 'जॉली एलएलबी 3' फिल्म 'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में कौन सी हैं (Upcoming Movies of Akshay Kumar)

अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवीज में 'भूत बंगला', 'हैवान', 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम टू द जंगल' फिल्में हैं। 'भूत बंगला' फिल्म में अक्षय कुमार वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, शरमन जोशी, मिथिला पालकर, राजपाल नौरंग यादव, जावेद जाफरी जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगे हैं। फिल्म प्रियदर्शन ने निर्देशन में बन रही है और ये एक हॉरर-कॉमेडी हैं। आपको बता दें कि प्रियदर्शन के साथ अक्षय लगभग 14 साल बाद वापसी काम करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें

Ammy Virk Emotional Post: राजवीर जवांदा की याद में एमी विर्क ने किया इमोशनल पोस्ट, फैंस भी हुए भावुक

Also Read
View All

अगली खबर