बॉलीवुड

‘वेलकम टू द जंगल’ होगी ब्लॉकबस्टर? रिलीज के दिन देखें उनकी पिछली फिल्मों के रिपोर्ट कार्ड

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को टिकट वाले प्रीव्यू से ही दर्शकों का बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म ब्लारबस्टर साबित हो सकती है। ऐसे में आइये उनकी पिछली कुछ फिल्मों की रिपोर्ट कार्ड देखते हैं…
2 min read
Jun 26, 2026
Akshay kumar Welcome to the jungle movie released did it blockbuster watch last 4 film report card
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल हुई रिलीज

Welcome To The Jungle movie: बॉलीवुडके 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट-अवेडेट कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 25 जून को आयोजित किए गए टिकट वाले प्रीव्यू (Paid Previews) से ही फिल्म को लेकर बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स आने लगा था।

दर्शकों का कहना है कि यह फिल्म न सिर्फ हंसा-हंसाकर लोटपोट करती है, बल्कि 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की पुरानी यादों को भी ताजा कर देती है। सोशल मीडिया पर इसे 'हंसी का दंगा' बताया जा रहा है, जहां अक्षय की कॉमिक टाइमिंग के साथ-साथ परेश रावल, किरण कुमार, राजपाल यादव और फरीदा जलाल का अभिनय सोने पर सुहागा साबित हो रहा है।

एडवांस बुकिंग में मचाया गदर

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर 'सैकनिल्क' (Sacnilk) के आंकड़ों के मुताबिक, 'वेलकम टू द जंगल' ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ही धासू शुरुआत की है। फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के 91.78 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। जैसे-जैसे थिएटर्स में शो बढ़ाए गए, बुकिंग में 277% का भारी उछाल देखा गया और देशभर में 40,000 से ज्यादा टिकटें एडवांस में बिक गईं। पहले दिन शानदार कमाई होने की उम्मीद है। जहां इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर कहा जा रहा है वहीं आइये एक नजर डालते हैं अक्षय की कुछ बेहतरीन पुरानी फिल्मों पर...

फिल्म का नामरिलीज डेटबजट (अनुमानित)भारत में नेट कलेक्शनवर्ल्डवाइड कुल कमाई
भूत बंगलाअप्रैल 2026₹120 करोड़₹182.35 करोड़₹270.90 करोड़
हाउसफुल 56 जून 2025₹225-250 करोड़₹183.33 करोड़₹288.67 करोड़
जॉली एलएलबी 319 सितंबर 2025₹120 करोड़₹117.50 करोड़₹171.64 करोड़
केसरी अध्याय 218 अप्रैल 2025₹100 करोड़₹92.74 करोड़₹145.01 करोड़

पिछली फिल्मों का कैसा रहा है प्रदर्शन?

अक्षय कुमार के लिए हालिया समय काफी शानदार रहा है। अप्रैल 2026 में रिलीज हुई प्रियदर्शन निर्देशित हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए वर्ल्डवाइड 270.90 करोड़ रुपये बटोरे थे। वहीं, जून 2025 में आई 'हाउसफुल 5' ने भारी-भरकम बजट के बावजूद दुनिया भर में 288.67 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। सितंबर 2025 में आई 'जॉली एलएलबी 3' ने भी 120 करोड़ के बजट में 171.64 करोड़ का ठीक-ठाक कलेक्शन किया। इसके अलावा, अप्रैल 2025 में रिलीज हुई 'केसरी अध्याय 2' ने 100 करोड़ के बजट में दुनिया भर से 145.01 करोड़ रुपये कमाए थे।

इस बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि 'वेलकम टू द जंगल' भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहेगी।

Published on:
26 Jun 2026 01:23 pm