बॉलीवुड

50 की हो चुकी अमीषा पटेल ने शादी को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- ‘मैं अकेले ही खुश हूं’

Ameesha Patel on Marriage: 'गदर' फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल आये दिन अपने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी को लेकर बात करती नजर आती हैं। कभी वन नाईट स्टैंड को लेकर तो कभी 'धुरंधर' पर अपने बेबाक बयानों को लेकर वो सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने अपनी शादी को लेकर बड़ी बात बोली है। आइए जानते हैं क्या कहा एक्ट्रेस ने?

2 min read
Apr 15, 2026
अमीषा पटेल ने शादी पर कही बड़ी बात. (फोटो सोर्स: bollywoodchhayachitra)

Ameesha Patel on Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल आये दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए 'कहो न प्यार है' की एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ी बात बोल दी है। मीडिया से बात करते हुए 50 साल की हो चुकी अमीषा पटेल कहती हैं कि वो बिना शादी किये ही खुश हैं और उनको शादी की कोई जल्दी नहीं है।

ये भी पढ़ें

‘रामायण’ में भगवान राम और रावण का नहीं होगा आमना-सामना? फिल्म के बड़े ट्विस्ट का यश ने किया खुलासा

अकेले खुश हैं अमीषा पटेल (Ameesha Patel on Marriage)

वन नाईट स्टैंड पर अपनी बेबाक राय रखने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल से जब पैपराजी ने पूछा कि अमीषा आप शादी कब करने वाली हैं तो उन्होंने कहा, 'शादी… मुझे नहीं करनी शादी, मैं खुश हूं सिंगल, बाबा… शादी कौन करे।”

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर इस वीडियो क्लिप के आते ही नेटिजन्स ने तरह-तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिया। कुछ लोग अमीषा की इस बात से सहमत हैं, तो कुछ यूजर्स इस पर टिप्पणी करते हुए बोलै रहे हैं, कि शादी की क्या जरूरत है पहले ही सब कर लिया है।' तो कुछ का कहना है कि इस उम्र में शादी करके काया करेगी।'

वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'सलमान खान से कर लो आप, जोड़ी जमती है आप दोनों की।'

इस एक्टर को पसंद करती हैं अमीषा पटेल (Ameesha Patel Tom Cruise Crush)

पिछले साल एक पॉडकास्ट में 50 साल की हो चुकी अमीषा पटेल ने प्यार, क्रश और वन नाइट स्टैंड को लेकर खुलकर बात की है। अमीषा ने बताया कि एक एक्टर है जिनके लिए वो अपने सारे नियम- कानून तोड़ सकती हैं। रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में अमीषा पटेल ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की। इस दौरान अपने सेलिब्रिटी क्रश के बारे में भी बताया, अमीषा ने कहा कि वो हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की दीवानी हैं। इसके आगे उन्होंने ये भी कहा, "टॉम क्रूज मेरे क्रश हैं। मैं बचपन से टॉम क्रूज को पसंद करती हूं। मेरे पेंसिल बॉक्स में उनकी फोटो होती थी, मेरे फाइल्स में, यहां तक कि मेरे रूम में भी उनके कई पोस्टर होते थे।"

टॉम क्रूज के साथ वन नाइट स्टैंड भी कर सकती हैं अमीषा (Ameesha Patel On One Night Stand)

इस पॉडकास्ट में अमीषा ने बताया, "मैं हमेशा मस्ती में बोलती थी कि वही ऐसे आदमी हैं जिनके लिए मैं अपने सारे प्रिसिपल्स साइड कर सकती हूं। मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं। अगर आप मुझसे पूछें कि क्या मैं उनके लिए वन नाइट स्टैंड कर सकती हूं तो हां मैं कर सकती हूं।"

ये भी पढ़ें

‘आप हमेशा याद आएंगे’, अक्षय कुमार ने असरानी के लिए लिखा भावुक पोस्ट
Also Read
View All