15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रामायण’ में भगवान राम और रावण का नहीं होगा आमना-सामना? फिल्म के बड़े ट्विस्ट का यश ने किया खुलासा

Yash Ranbir Kapoor Ramayana scenes: रामायण एक्टर यश ने इस बात का खुलासा किया है कि 'रामायण: पार्ट 1' में उनका (रावण) और रणबीर कपूर (राम) का साथ कोई सीन नहीं होगा, क्योंकि पहले भाग में अलग-अलग साम्राज्यों की कहानी दिखाई जाएगी। हालांकि, दोनों सितारे सेट पर केवल कुछ ही बार मिले हैं, लेकिन वो फिल्म के विजन को लेकर पूरी तरह एकमत हैं और एक-दूसरे के काम का सम्मान करते हैं।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Apr 15, 2026

Yash Ranbir Kapoor Ramayana scenes

‘रामायण पार्ट 1’: राम और रावण आमने-सामने नहीं आएंगे। (फोटो सोर्स: thenameisyash)

Yash Ranbir Kapoor Ramayana scenes: 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, 'रामायण: पार्ट 1' का सिनेप्रेमियों के बीच क्रेज बना हुआ है। इस फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम) और यश (रावण) के किरदार में नजर आएंगे। यह एक पौराणिक महाकाव्य है, जिसे बहुत बड़े स्तर पर दुनिया भर के लिए बनाया जा रहा है।। हालांकि, पहले भाग में रणबीर और यश को एक साथ देखना मुश्किल हो सकता है। इन दोनों एक्टर्स को एक साथ स्क्रीन पर देखने का इंतज़ार कर रहे फैंस को और इंतजार करना पड़ सकता है।

सिनेमाकॉन 2026 में फिल्म का प्रतिनिधित्व करते हुए निर्माता नमित मल्होत्रा ​​और यश ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया से बातचीत के दौरान, यश ने फिल्म के पहले भाग के बारे में एक हैरान करने वाली जानकारी दी।

भगवान राम और रावण का आमना-सामना नहीं (Yash Ranbir Kapoor Ramayana scenes)

फैन्डांगो से रणबीर के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए यश ने बताया कि फिल्म के पहले भाग में दोनों एक्टर्स एक साथ नजर नहीं आते हैं। उन्होंने बताया, "दिलचस्प बात यह है कि हम दोनों इस फिल्म में कभी भी एक साथ स्क्रीन पर नहीं आए हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं, यह दो भागों वाली फिल्म है। तो, पहले भाग में, मुझे लगता है कि रावण के रूप में मेरा अपना राज्य है, और राम का अपना राज्य है।"

इसके आगे यश ने कहा कि हालांकि उनके किरदार एक साथ दृश्यों में नहीं हैं, लेकिन दोनों ऑफ-स्क्रीन मिल चुके हैं और उनके बीच एक मजबूत प्रोफेशनल बॉन्डिंग है।

उन्होंने कहा, "हम कुछ बार मिल चुके हैं, और रणबीर एक शानदार अभिनेता हैं। मुझे लगता है कि यह आपसी सम्मान का नतीजा है। केमिस्ट्री ऐसी होती है जैसे जब आप कुछ असाधारण करने जा रहे हों, और जब यह रामायण जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना हो, तो हम सभी का एक ही लक्ष्य होता है - इस कहानी को बेहतरीन तरीके से दर्शकों के सामने लाना। मुझे लगता है कि हमारी सोच मिलती-जुलती है, इसलिए केमिस्ट्री कोई मुद्दा ही नहीं है। हम इसका आनंद ले रहे हैं।"

रावण सिर्फ एक खलनायक के रूप में नहीं दिखेगा

वहीं, निर्देशक नितेश तिवारी के पहले के बयानों के मुताबिक, यह फिल्म रावण को सिर्फ एक विलेन के रूप में दिखाने के बजाय, उस पर एक नया नजरिया पेश करेगी। रावण एक महान योद्धा, संगीतज्ञ, विद्वान और शिव भक्त भी था। 'रामायण' में उसके इन पहलुओं को भी जगह दी जाएगी ताकि दर्शक यह समझ सकें कि इतने गुणों के बावजूद अहंकार और प्रतिशोध कैसे किसी के विनाश का कारण बन सकता है।

वहीं, यश के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, 'यश के किरदार निभाने के तरीके की तारीफ करते हुए कहा, "यश के पास बेशक स्टारडम है। रावण का किरदार निभाने के लिए ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जिसमें वो आभा और स्क्रीन प्रेजेंस हो। रावण के उनके चित्रण में उन सभी चीजों से बहुत अंतर है जो हमने पिछले कुछ वर्षों में देखी हैं।"

फिल्म की रिलीज और स्टार कास्ट के बारे में

जानकारी के लिए बता दें कि 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर कपूर और यश के साथ फिल्म में साई पल्लवी (माता सीता), सनी देओल (राम भक्त हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) के किरदारों में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म का दूसरा भाग 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है, जिसमें राम और रावण के बीच का धर्म-युद्ध बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।