Amitabh Bachchan Cryptic Post: अमिताभ बच्चन ने देर रात सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसको देख कर फैंस अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। आइये जानते हैं क्या लिखा था बिग बी ने अपनी पोस्ट में…
Amitabh Bachchan Cryptic Post: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर देर रात एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करके सोशल मीडिया पर एक बार फिर सनसनी मचा दी है। बिग बी की इस पोस्ट पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शंस आ रहे हैं। बता दें कि 21 मई, 2026 को सुबह 1:23 बजे, 83 वर्षीय एक्टर ने अपने खास अंदाज वाले नंबरिंग ट्वीट फॉर्मेट में ये पोस्ट शेयर किया।
अमिताभ बच्चन ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "T 5747 - बौखला गए लोग; विचार व्यक्त किए - कोई समझे या न समझे, लिए के दिए बन गए जरूर।" जानकारी के लिए बता दें कि इस बयान का मोटा-मोटा अनुवाद कुछ ऐसा है, "लोग बौखला गए; विचार व्यक्त किए - चाहे समझे गए हों या नहीं, वे निश्चित रूप से लेने वालों के लिए देने वालों जैसे बन गए।"
अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर कुछ ही घंटों के अंदर हजारों व्यूज और सैकड़ों रिएक्शंस आए, जिनमें यूजर्स दिग्गज एक्टर के शब्दों का मतलब समझने की कोशिश कर रहे थे। एक तरफ कुछ फॉलोअर्स ने इस मेसेज को नेचर और सोशल मीडिया पर होने वाली बातों को लेकर गहरी सोच बताया, जबकि कई लोग बोले कि उन्हें इनकी बात समझ ही नहीं आई। वहीं, कुछ एक्टर की इस पोस्ट को पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और गैस की किल्लत से भी जोड़ रहे हैं।
यूजर्स ने बिग बी की इस पोस्ट को कॉकरोच जनता पार्टी से भी जोड़ रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया, "आपके विचार ऐसे हैं, जिन्हें केवल आपका अपना दिमाग ही समझ सकता है।"
वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'लोगों का पता नहीं पर इटालियन पुत्र पप्पू @RahulGandhi अवश्य ही बौखला गया है।'
बता दें, बिग बी ने अभी तक अपनी इस पोस्ट पर कोई सफाई या फॉलो-अप पोस्ट जारी नहीं की है। वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें भी चल रही हैं कि बिग बी की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में अमिताभ ने यह भी बताया था कि जब उन्हें नींद नहीं आती, तब शास्त्रीय संगीत उन्हें सबसे ज्यादा सुकून देता है।
सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा एक्टिव रहने के लिए मशहूर बच्चन, सालों से अपने X अकाउंट को एक डिजिटल डायरी की तरह इस्तेमाल करते आ रहे हैं। वो अपनी हर पोस्ट को "T" से शुरू करते हैं और उसके बाद एक यूनीक नंबर भी डालते हैं।
साल 2024 में रिलीज हुई ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आए सदी के महानायक, पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया पर जिंदगी और इंसानी सोच पर अपने विचार शेयर करते रहे हैं। कई बार उनके पोस्ट इतने अतरंगी होते हैं कि यूजर्स उनका मतलब अपने तरीके से अलग अलग समझते हैं।