बॉलीवुड

धर्मेंद्र के जाने का दर्द सहन नहीं कर पाए अमिताभ बच्चन, रात 2.30 बजे किया रुला देने वाला पोस्ट

Amitabh Bachchan Post: धर्मेंद्र के निधन के बाद अमिताभ बच्चन का दर्द बाहर आया है। उन्होंने रात को बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने जिगरी दोस्त को खोने के बारे में लिखा है। जो तेजी से अब वायरल हो रहा है।
2 min read
Nov 25, 2025
Amitabh Bachchan heartbroken dharmendra demise made a tearful post at 2.30 in midnight
अमिताभ बच्चन ने किया धर्मेंद्र के निधन पर पोस्ट

Amitabh Bachchan Post Dharmendra Death: बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र का निधन हो गया है। पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचीं थी। अमिताभ बच्चन भी बेटे के साथ शमशान घाट पहुंचे थे, लेकिन रात में अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र की याद में पोस्ट शेयर किया। जिससे उनके फैंस भी इमोशनल हो गए।

अमिताभ बच्चन को सताई दोस्त धर्मेंद्र की याद (Amitabh Bachchan Post Dharmendra Death)

धर्मेंद्र के निधन की खबर से उनका परिवार और दोस्त गहरे सदमे में हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वह जिसके करीब थे वह अमिताभ बच्चन थे। एक्टर बिग बी को छोटा भाई मानते थे। 50 साल पहले आई आइकॉनिक फिल्म 'शोले' में उनकी और अमिताभ बच्चन की 'जय-वीरु' की जोड़ी ने इतिहास रच दिया था। अमिताभ बच्चन को ये फिल्म धर्मेंद्र ने दिलाई थी। अब ऐसे में उनके जाने से अमिताभ बच्चन टूट गए हैं। उन्होंने रात 2.30 बजे पोस्ट शेयर करते हुए धर्मेंद्र को याद किया है।

रात 2.30 बजे किया अमिताभ बच्चन ने पोस्ट (Amitabh Bachchan Post)

अमिताभ बच्चन ने लिखा, "एक और बहादुर दिग्गज हमें छोड़कर चला गया है… वह मंच छोड़ गया है… पीछे एक ऐसी खामोशी छोड़ गया है। ऐसी खामोशी जिसे सहन कर पाना काफी मुश्किल है। धरम जी…महानता की मिसाल, जो सिर्फ अपनी मशहूर कद-काठी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने विशाल दिल और अपनी सादगी के लिए भी जाने-जाते थे।"

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, "वह अपने साथ पंजाब के उस गांव की मिट्टी की खुशबू लाए थे, जहां से वह आए थे, और अपने पूरे शानदार करियर में उसी स्वभाव के सच्चे बने रहे। एक ऐसा क्षेत्र जहां हर दशक में बदलाव आते रहे। फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव आए, लेकिन वह कभी नहीं बदले। उनकी मुस्कान, उनका आकर्षण और उनकी गर्मजोशी, जो उनके आसपास आने वाले हर शख्स तक पहुंचती थी। यह पेशे में बहुत कम देखने को मिलता है। हमारे बीच की फिजा अब सूनी हो गई है। एक खालीपन जो हमेशा खाली ही रहेगा। प्रार्थना।"

पोस्ट पर फैंस भी हुए भावुक (Dharmendra Death)

अमिताभ बच्चन के पोस्ट से साफ नजर आ रहा है कि उनके दिल में कितना दर्द है। इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं और धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हो रहे हैं। धर्मेंद्र अक्सर अपने इंस्टाग्राम से अपने फैंस के साथ बातचीत करते रहते थे। वह अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते थे। ऐसे में उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है।