बॉलीवुड

अरिजीत सिंह का रिटायरमेंट के बाद किया पहला LIVE शो, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा स्टेडियम, देखें वीडियो

Arijit Singh Video: अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट के बाद पहला लाइव शो किया है। इस दौरान उन्होंने फैंस से कहा कि वह काफी नर्वस हो रहे हैं। वहीं, उनके फैंस उनका गाना सुनकर रोने लगे। इसका वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

2 min read
Feb 09, 2026
अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट के बाद पहला लाइव शो किया है। इस दौरान उन्होंने फैंस से कहा कि वह काफी नर्वस महसूस कर रहे हैं। उनके फैंस भी उनकी आवाज सुनकर रोने लगे। इसका वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट के बाद किया पहला लाइव शो

Arijit Singh Video: बॉलीवुड के सबसे फेमस सिंगर अरिजीत सिंह पिछले कुछ दिनों से अपने 'रिटायरमेंट' की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग (फिल्मों के लिए गाना) छोड़ने का ऐलान किया है, उनके करोड़ों फैंस सदमे में हैं। हर कोई चाहता है कि वह अपना फैसला वापस ले लें और दोबारा प्लेबैक सिंगिंग में आ जाए, लेकिन इस बीच अरिजीत के चाहने वालों के लिए एक सुकून भरी खबर आई है। फिल्मों से दूरी बनाने के अपने फैसले के बाद अरिजीत ने पहली बार लाइव शो किया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं।

अरिजीत को देख स्टेडियम में भावुक हुए फैंस (Arijit Singh Live Show after retirement)

रविवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक बड़े संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां अरिजीत सिंह फेमस सितार वादक अनुष्का शंकर और बिक्रम घोष के साथ मंच शेयर करते नजर आए। जैसे ही अनुष्का ने स्टेज पर अरिजीत का स्वागत किया, पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट और 'अरिजीत-अरिजीत' के नारों से गूंज उठा। इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद अरिजीत काफी विनम्र नजर आए। उन्होंने माइक पकड़ते ही फैंस से कहा, "मैं बहुत नर्वस महसूस कर रहा हूं। मुझे यहां बुलाने के लिए आप सबका बहुत शुक्रिया।"

दिवंगत पंडित रवि शंकर को दी श्रद्धांजलि

इस खास शाम में अरिजीत ने अनुष्का और बिक्रम घोष के साथ मिलकर फेमस बंगाली गाना 'माया भोरा राती' गाया। आपको बता दें कि इस क्लासिक गाने को दिवंगत पंडित रवि शंकर ने कंपोज किया था। इसके अलावा उन्होंने अनुष्का और नोरा जोन्स के मशहूर गाने 'ट्रेसेस ऑफ यू' पर भी एक शानदार डुएट पेश किया। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अरिजीत इतने खुश थे कि उन्होंने अनुष्का शंकर से वादा भी कर दिया कि वे जल्द ही उनके घर आएंगे और साथ मिलकर एक नया गाना कंपोज करेंगे।

सोशल मीडिया पर उमड़ा फैंस का प्यार (Ajirit Singh Fans Happy)

अरिजीत को लंबे समय बाद लाइव गाते देख उनके फैंस अपने आंसू नहीं रोक पाए। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "अरिजीत की आवाज सुनकर रोंगटे खड़े हो गए, ऐसा लगा जैसे सालों बाद उन्हें सुना हो।" वहीं दूसरे ने भावुक होते हुए कहा, "मैं एक साथ खुश भी हूं और दुखी भी, क्योंकि पता नहीं अब फिल्मों में उनकी आवाज कब सुनने को मिलेगी।" तीसरे ने लिखा- "आपकी जगह कोई नहीं ले सकता भाई।"

क्या था अरिजीत का वो पोस्ट? (Ajirit Singh Retirement Post)

27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए पूरी दुनिया को चौंका दिया था। उन्होंने लिखा था कि अब वह प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं लेंगे और इस सफर को यहीं खत्म कर रहे हैं। हालांकि, कोलकाता के इस शो ने यह साफ कर दिया है कि भले ही वह फिल्मों के लिए न गाएं, लेकिन संगीत और लाइव कॉन्सर्ट के जरिए वह अपने फैंस के दिल की धड़कन बने रहेंगे।

Updated on:
09 Feb 2026 08:49 am
Published on:
09 Feb 2026 08:36 am