बॉलीवुड

इस बॉलीवुड अभिनेत्री के बहुत बड़े फैन थे अटल बिहारी, 25 बार देखी थी उनकी यह फिल्म

पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए हेमा ने कहा था,'जब मैं उनसे मिली थी तो वे बात करने में भी हिचकिचा रहे थे
2 min read
Aug 16, 2018
atal bihari vajpayee
atal bihari vajpayee

भारत के पूर्व पीएम और बीजेपी के दिग्गज नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे लंबे वक्त से बीमार चल रहे अटल बिहारी को बुधवार को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। तब से ही उनकी तबियत नाजुक चल रही थी। गुरुवार को उन्होंने AIIMS में अंतिम सांस ली। अटल बिहारी वाजपेयी का साहित्य, कविताओं और फिल्मों से भी नाता रहा।

हेमा मालिनी के बड़े फैन थे अटल बिहारी:
अटल बिहारी वाजपेयी बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी के बहुत बड़े फैन थे। उन्हें हेमा मालिनी की फिल्में देखना बहुत पसंद था। एक साक्षात्कार में खुद हेमा मालिनी ने इस बारे में खुलासा करते हुए बताया था।

25 बार देखी थी हेमा मालिनी की यह फिल्म:
वर्ष 1972 में हेमा मालिनी की एक फिल्म 'सीता और गीता' रिलीज हुई थी। अटल बिहारी को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। हेमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अटल बिहारी को उनकी यह फिल्म इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने इस फिल्म को 25 बार देखा था।

हेमा से बात करने में हिचक रहे थे अटल बिहारी:
हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में उनकी अटल बिहारी के साथ हुई पहली मुलाकात के बारे में बताया था। पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए हेमा ने कहा था,'जब मैं उनसे मिली थी तो वे बात करने में भी हिचकिचा रहे थे। वहां मौजूद एक महिला ने बातचीत में बताया था अटल जी आपके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इन्होंने 1972 में आई आपकी फिल्म ‘सीता और गीता’ 25 बार देखी थी। इसलिए वह अचानक आपको सामने पाकर हिचकिचा रहे हैं।'

Published on:
16 Aug 2018 07:07 pm