हाल में इन एक्टर्स के एक करीबी दोस्त ने बताया, ‘उन्होंने मेहमानों से अपने सेलफोन समारोह में नहीं लाने की अपील की है। दरअसल डेस्टिनेशन वेडिंग होने, शादी में कम लोगों के शामिल होने और वहां मौजूद सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होने की बातों को ध्यान में रखते हुए ये अपील की गई है। हालांकि, संभव है कि दोनों अंत में अपने फैंस के लिए अपनी फोटोज खुद शेयर करेंगे। इससे पहले तक वो इस मौके की निजता बनाए रखना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि ये कदम उनकी गोपनीयता को बनाए रखने में मदद करेगा।’