बॉलीवुड

पीरियड्स में शूट हुआ था ये सुपरहिट गाना, रोने लगी थीं एक्ट्रेस, बोलीं- मेरी हड्डियों में

Ayesha Khan: कई फिल्में ऐसी होती हैं जो आते ही लोगों के दिलों में छा जाती हैं, हम बात कर रहे हैं फिल्म धुरंधर की, वह खुद इतनी ब्लॉकबस्टर है कि उसके गानों ने भी लोगों का दिल जीत लिया। उसमें एक गाना है 'शरारत' जिसे करते हुए एक्ट्रेस को पीरियड्स हो रहे थे।

3 min read
Feb 08, 2026
आयशा खान ने अपने शरारत गाने को लेकर किया खुलासा

Ayesha Khan: सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' न केवल अपनी कहानी बल्कि अपने सुपरहिट गानों के लिए भी दर्शकों के बीच छाई हुई है। फिल्म में वैसे तो सभी गानों ने रिकॉर्ड बनाए, लेकिन एक ऐसा गाना है जो यूट्यूब से लेकर हर जगह धूम मचाए हुए है और वो गाना है 'शरारत'।

इसमें आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा की जुगलबंदी ने सबका दिल जीत लिया है, लेकिन शायद लोग ये नहीं जानते होंगे कि पर्दे पर अपनी अदाओं से बिजली गिराने वाली आयशा खान ने बताया कि जब वह ये गाना कर रही थीं तो उनके लिए यह सब शारीरिक और मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण था

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर’ के सेट पर 3 वैनिटी वैन थी रणवीर सिंह के पास, इन अलग-अलग कामों में करते थे इस्तेमाल

पीरियड्स में शूट हुआ था धुरंधर का शरारत गाना (Ayesha Khan on song Shararat it done in during periods)

आयशा खान ने हाल ही में 'पिंकविला' से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया। आयशा ने बताया कि जब इस गाने की शूटिंग चल रही थी, तब उन्हें पीरियड्स हो रहे थे। आयशा ने कहा, "हमारा इस गाने को लेकर दो दिन का शूट था और शेड्यूल काफी हेक्टिक था। उन दिनों मुझे पीरियड्स हो रहे थे, जिससे शरीर में काफी भारीपन (ब्लोटिंग) महसूस हो रहा था। मुझे लग रहा था कि शायद मैं अपना बेस्ट नहीं दे पा रही हूं, क्योंकि पीरियड्स में आप वैसे भी अच्छा महसूस नहीं करते हैं।"

आयशा खान ने बताया हड्डियों में होने लगा था दर्द (Ayesha Khan superhit song shararat in Dhurandhar)

आयशा ने आगे बताया कि उन दो दिनों में काम का इतना दबाव था कि उनके पास इधर-उधर देखने तक का समय नहीं था। उसी दौरान फिल्म का वेडिंग सीक्वेंस भी शूट होना था। आयशा कहती हैं, "लगातार डांस करने की वजह से हमारी हड्डियों में दर्द हो रहा था। हम बहुत थके हुए थे। शूटिंग खत्म होने के बाद मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई मैं बहुत रोने लगी। अब वो खुशी के आंसू थे कि दर्द के, इसके बावजूद मैंने उसे पूरा कर लिया था।"

क्रिस्टल डिसूजा के साथ अनबन पर तोड़ी आयशा ने चुप्पी (Ayesha Khan reacts to being compared with Krystle D'Souza)

गाने की रिलीज के बाद आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा के बीच अनबन की खबरें भी उड़ी थीं। इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए आयशा ने क्रिस्टल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "क्रिस्टल मेरी सीनियर हैं और उन्होंने मुझसे कहीं ज्यादा काम किया है। शुरुआत में मुझे लगा था कि शायद वह नखरे दिखाएंगी, लेकिन वह वाकई एक 'स्वीटहार्ट' हैं। हम दोनों शूटिंग के दौरान एक-दूसरे की ताकत बने रहे।" आयशा ने क्रिस्टल की खूबसूरती की तारीफ करते हुए मजाक में यह भी कहा कि उनकी आंखें इतनी सुंदर हैं कि उन्हें लेंस पहनने की जरूरत ही नहीं है।

फैंस ने जमकर की आयशा खान की तारीफ (Social Media praised Ayesha Khan)

आयशा के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पीरियड्स के असहनीय दर्द में भी इतनी एनर्जी के साथ डांस करना वाकई काबिले तारीफ है।" दूसरे ने लिखा, "हैट्स ऑफ! आपने साबित कर दिया कि एक कलाकार अपने काम के लिए कितनी मेहनत करता है।" तीसरे ने लिखा, मैम आप दोनों की तारीफ तो बनती है वो गाना सच में सुपरहिट है।"

ये भी पढ़ें

तेनु शरारत सिखावा…पाकिस्तानी शादी में गूंजा ‘धुरंधर’ का ये आइटम सॉन्ग, डांस वीडियो ने मचाया बवाल

Also Read
View All

अगली खबर