बॉलीवुड

Bhooth Bangla OTT Release: रिलीज के दिन ही मिला ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज पर अपडेट, जानें कब और कहां देगी दस्तक

Bhooth Bangla OTT Release: अक्षय कुमार स्टारर और प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूत बंगला' आज यानी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए रिलीज हो गई है। हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारी भी सामने आए गई है।

2 min read
Apr 17, 2026
Bhooth Bangla OTT Release
किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म। (फोटो सोर्स: IMDb)

Bhooth Bangla OTT Release: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. और ये तो सबको पता ही है कि फिल्मों के रिलीज होने के बाद से ही उनकी ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर भी ख़बरें आने लगती हैं। अब 'भूत बंगला' को लेकर भी ऐसी ही चर्चा हो रही है। फिल्म को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और कब रिलीज किया जाएगा, इससे जुड़ी जानकारी सामने आई है।

किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म (Where to Watch Bhooth Bangla on OTT)

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं तो उनकी ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर पहले ही कयास लगाने शुरू कर दिए जाते हैं। भूत बंगला को लेकर भी कुछ ऐसी ही चर्चा हो रही है। भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। यह फिल्म सिनेमाघरों में के बाद नेटफ्लिक्स पर घर बैठे आपका मनोरंजन करेगी। बता दें कि नेटफ्लिक्स फिल्म का डिजिटल पार्टनर है।

'भूत बंगला' कब होगी OTT पर रिलीज (Bhooth Bangla OTT Release Date)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'भूत बंगला' की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। हालांकि, जब कोई भी फिल्म जब रिलीज होती है तो उसके क से डेढ़ महीने बाद ही ओटीटी पर भी रिलीज कर दी जाती है। इसके चलते फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित 'भूत बंगला' आने वाली जून या फिर जुलाई तक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी जाएगी।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट ऐसी है, जिसके होने से ही फिल्म में कॉमेडी की खुशबू आ जाती है। वहीं, फिल्म में अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी सोने पे सुहागा जैसा कमाल करेगी। ये जोड़ी पहले भी कई बड़ी हिट फिल्में दे चुकी है, जिसमें, हेरा फेरी (2000), गरम मसाला (2005), भागम भाग (2006), भूल भुलैया (2007), दे दना दन (2009), और खट्टा मीठा (2010) फिल्में शामिल हैं। शायद यही वजह है कि 'भूत बंगला' में इस जोड़ी से एक बार फिर मजेदार कॉमेडी की उम्मीद की जा रही है।

Updated on:
17 Apr 2026 06:56 pm
Published on:
17 Apr 2026 06:34 pm