बॉलीवुड

Box Office: ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे दिन उड़ाया गर्दा, धुरंधर को दी करारी मात, 50 करोड़ के पार हुई टोटल कमाई

Box Office Collection: बॉर्डर 2 ने दूसरे दिन अपनी आंधी के आगे धुरंधर को भी धूल चटा दी है। फिल्म ने महज 2 दिनों के अंदर ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और कहा जा रहा है कि फिल्म जल्द 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार देगी। आइये जानते हैं दूसरे दिन कितने करोड़ रुपये छापे...
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2026, 8:43 AM IST
Border 2 Box Office Collection Day 2 sunny deol movie crossed 50 crore beat dhurandhar varun dhawan diljit
Border 2 Box Office Collection (Source- IMDb)

Border 2 Box Office Collection Day 2: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं। बड़े-बड़े फिल्मों के रिकॉर्ड ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस वॉर-ड्रामा फिल्म ने महज दो दिनों के भीतर ही अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है। फिल्म ने न केवल साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बन गई है, बल्कि कमाई के मामले में पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ दिया है और इतिहास रच दिया है।

बॉर्डर 2 ने दूसरे दिन कमा डाले इतने करोड़ (Border 2 Box Office Collection Day 2)

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी, लेकिन असली कमाल दूसरे दिन यानी शनिवार को देखने को मिला। Sacnilk की आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की कमाई में दूसरे दिन करीब 22% का उछाल आया है और इसने शनिवार को 36.7 करोड़ रुपये का तूफानी कलेक्शन किया है। इसके साथ ही महज दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 66.7 करोड़ रुपये हो गया है।

'धुरंधर' का रिकॉर्ड हुआ धुआं-धुआं (Border 2 Break Dhurandhar 2 Record)

वहीं, 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ लगाते हुए रणवीर सिंह की मेगा-हिट फिल्म 'धुरंधर' के शुरुआती रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। 'धुरंधर' ने अपने पहले दो दिनों में 57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि सनी देओल की सेना ने 66.7 करोड़ बटोर कर अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि जिस तरह से दर्शकों का हुजूम उमड़ रहा है, यह फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

तकनीकी दिक्कतों के बाद भी जीता दिल (Border 2 Collection)

बता दें कि रिलीज के दिन फिल्म को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था। प्रिंट्स देरी से पहुंचने के कारण कई शहरों में सुबह के शो रद्द करने पड़े थे, जिससे फैंस काफी नाराज थे। लेकिन जैसे ही फिल्म पर्दे पर शुरू हुई, सारा गुस्सा तारीफों में बदल गया। 1971 के युद्ध की कहानी, सनी देओल के भारी-भरकम डायलॉग्स और वरुण धवन-दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग ने दर्शकों को इमोशनल कर दिया है। फिल्म तेज रफ्तार से एक अनोखे रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है।

Also Read
View All
‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

करण जौहर के इंटीमेसी वाले सवाल पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? हंसकर लोट-पोट हुए रवि किशन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, राम-लक्ष्मण के लुक्स और किरदारों को लेकर VHP ने की बैन की मांग

सलमान की ‘मातृभूमि’ से टक्कर के बीच श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है

“शरद कपूर को कर रही हैं इस्तेमाल”, हेमा चौधरी पर लगे आरोपों पर भड़की दोस्त आंचल, NGO आग की बताई सच्चाई