बॉलीवुड

Box Office: ‘बॉर्डर 2’ ने 9वें दिन मारी दहाड़, शनिवार को ‘मर्दानी 3’ की कमाई में आया भारी उछाल

Border 2 Vs Mardaani 3 Box Office: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। जहां लगातार बॉर्डर 2 की कमाई गिर रही थी वहीं 9वें दिन उछाल देखने को मिला है। आइये जानते है मर्दानी 3 का हाल क्या रहा?
2 min read
Feb 01, 2026
Border 2 box office collection day 9 sunny deol beat rani mukerji movie mardaani 3 day 2
बॉर्डर 2 ने शनिवार को मर्दानी 3 को दी मात

Border 2 Vs Mardaani 3 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर जहां बॉर्डर 2 बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही थी, वहीं इसे टक्कर देने के लिए 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी रिलीज हुई है। ऐसे में दोनों फिल्मों को लेकर लोगों में क्रेज देखा जा सकता है। जहां बॉर्डर 2 की कमाई में हफ्ते बाद गिरावट नजर आई थी वहीं, अब मर्दानी 3 के बाद बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को दोनों फिल्मों ने कैसा कलेक्शन किया इसके आंकड़े सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो सनी पाजी का 'ढाई किलो का हाथ' रानी मुखर्जी की 'मर्दानी' पर भारी पड़ता दिख रहा है।

'बॉर्डर 2' की कमाई में जबरदस्त उछाल (Border 2 Box Office Collection Day 9)

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को रिलीज हुए आज 9 दिन पूरे हो चुके हैं। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने जहां 10.75 करोड़ की कमाई की थी, वहीं दूसरे शनिवार 31 जनवरी को बॉर्डर 2 ने 17.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 252.75 करोड़ रुपये हो गया है यानी फिल्म ने 9 दिनों में ही 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

'मर्दानी 3' की धीमी रफ्तार (Mardaani 3 Box Office Collection Day 2)

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का आज सिनेमाघरों में दूसरा दिन था। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़त जरूर दिखी। फिल्म मर्दानी 3 ने शनिवार 31 जनवरी को 6 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 10 करोड़ रुपये हो गया है।

कौन मारेगा बाजी? (Border 2 Vs Mardaani 3 Box Office)

रविवार यानी छुट्टी के दिन दोनों फिल्मों की कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'बॉर्डर 2' कल 20 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकती है, जिससे यह फिल्म बहुत जल्द 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। वहीं, 'मर्दानी 3' के लिए कल का दिन काफी अहम है, क्योंकि फिल्म को अच्छी ग्रोथ की सख्त जरूरत है। फिलहाल तो बॉक्स ऑफिस के असली सुल्तान सनी देओल ही नजर आ रहे हैं।

Updated on:
01 Feb 2026 08:35 am
Published on:
01 Feb 2026 08:32 am