
Chirag Paswan On Kangana Ranaut Dating Rumours: बॉलीवुड और राजनीति का रिश्ता हमेशा से लोगों के लिए दिलचस्प रहा है। जब किसी फिल्मी सितारे का नाम किसी राजनेता के साथ जुड़ता है, तो चर्चाओं का बाजार और भी गर्म हो जाता है।
पिछले कई दिनों से अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों के बीच अब एक नया वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।
हाल ही में चिराग पासवान एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां मीडिया ने उनसे कंगना रनौत के उस बयान को लेकर सवाल किया जिसमें अभिनेत्री ने बेहद मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर उनके और चिराग के बीच रोमांस होता, तो आज उनके बच्चे भी होते। जैसे ही रिपोर्टर ने कंगना का नाम लिया, चिराग कुछ पल के लिए रुके, सवाल सुना और फिर बिना कुछ बोले वहां से निकल गए। उनका ये रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि चिराग निजी मामलों पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करना चाहते, जबकि कई यूजर्स मान रहे हैं कि उन्हें कंगना का बयान पसंद नहीं आया। हालांकि, चिराग पासवान की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
दरअसल, कुछ दिनों पहले कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में अपने और चिराग पासवान के रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उन्होंने साफ कहा था कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच किसी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं है। कंगना ने मजाकिया लहजे में कहा था कि अगर दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ होता, तो अब तक उनकी फैमिली भी बन चुकी होती। अभिनेत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और लोगों ने इसे लेकर जमकर मीम्स भी बनाए।
कंगना ने यह भी बताया था कि चिराग उनके लिए एक पुराने दोस्त की तरह हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और उनके बीच केवल दोस्ती का रिश्ता है। अभिनेत्री के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति जैसे व्यस्त माहौल में जब कोई परिचित और भरोसेमंद व्यक्ति मिलता है, तो उसके साथ सहज महसूस होना स्वाभाविक है।
गौरतलब है कि कंगना रनौत और चिराग पासवान ने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ काम किया था। इस फिल्म से ही चिराग पासवान ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन दोनों की दोस्ती यहीं से शुरू हुई थी। बाद में चिराग सक्रिय राजनीति में आ गए और आज केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जबकि कंगना भी राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।