बॉलीवुड

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र की कैसी है तबीयत? डिस्चार्ज के 1 हफ्ते बाद बड़ा हेल्थ अपडेट आया सामने

Dharmendra News: धर्मेंद्र 1 हफ्ते पहले हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए थे, खबर थी कि उनके लिए घर पर ही ICU रूम बनाया गया है वहीं उनका इलाज होगा। अब उनका बड़ा हेल्थ अपडेट सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2025, 8:37 AM IST
Dharmendra

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र को खराब तबीयत के चलते हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था, लगभग 11 दिन बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी और वह अपने घर पर ही इलाज करवा कर रहे हैं, ऐसे में उनके दोस्त उनके फैंस हर कोई एक्टर की तबीयत जानने के लिए बेताब है, एक्टर को डिस्चार्ज हुए लगभग एक हफ्ता हो गया है, अब उनकी हेल्थ अपडेट सामने आई है, सोशल मीडिया पर लोग उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ मांग रहे हैं।

धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट आई सामने (Dharmendra Health Update)

धर्मेंद्र की हालत को लेकर पूरा देश पूजा-पाठ कर रहा है। उनके दोस्त और फैंस उनके घर पहुंच रहे हैं ताकि एक्टर की तबीयत पर कोई अपडेट मिल जाए। ऐसे में सबके फेवरेट धर्मेंद्र की सेहत को लेकर एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों से एक राहत भरी खबर मिली है। सूत्रों ने बताया है कि 89 साल के दिग्गज अभिनेता अब पहले से काफी बेहतर हैं। वह ठीक हो रहे हैं।

सांस लेने में दिक्कत के कारण हुए थे एडमिट (Dharmendra News)

रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर से कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया था, जहां उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था, इसके बाद खबर आई थी कि अचानक एक्टर की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

फिर खबर आई कि उनका निधन हो गया है, लेकिन तुरंत उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने इन सभी खबरों का खंडन किया था और परिवार अगले ही दिन एक्टर को डिस्चार्ज के बाद घर ले गया था। जहां परिवार की देखरेख में उनका इलाज हो रहा है और उनकी सेहत में लगातार सुधार भी हो रहा है। इस खबर के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।

8 दिसंबर को मनाया जाएगा धर्मेंद्र का जन्मदिन (Dharmendra 90th Birthday)

वहीं, धर्मेंद्र का अगले महीने 8 दिसंबर को जन्मदिन है, जिसे लेकर खबर आई है कि एक्टर का इस साल 90वां जन्मदिन ग्रैंड होने वाला है। जिसमें उनके परिवार और केवल खास दोस्त ही शामिल होंगे।

Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब