बॉलीवुड

रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका? BMC ने आदित्य धर के स्टूडियो को किया ब्लैकलिस्ट

BMC Blacklist Aditya Dhar Studio: आदित्य धर की 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ की कमाई की थी। इसके अलावा, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म भी बन चुकी है।

3 min read
Feb 18, 2026
रिलीज से पहले 'धुरंधर 2’ को बड़ा झटका? (फोटो सोर्स: insta/officialjiostudios)

BMC Blacklist Aditya Dhar Studio: जब डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का पहला पार्ट आया था तो उसके गाने 'शहर-ए-बलोच' ने तहलका मचा दिया था। फिल्म के एक गाने ने पूरी फिल्म का नक्शा ही बदल दिया। जहां एक तरफ सारा अर्जुन और रणवीर सिंह की उम्र के फासले को लेकर विवाद हो रहा था वहीं इस गाने ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। 19 मार्च को फिल्म का दूसरा पार्ट 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) रिलीज होने वाला है मगर फिल्म रिलीज से पहले ही विवाद में फंस गई है। ऐसा लगता है इस फिल्म और विवाद का चोली-दामन का साथ है। तभी तो पहली फिल्म में उम्र को लेकर बवाल हुआ और अब दूसरी पर बीएमसी ने अपनी गाज गिरा दी है।

हालांकि, कोई छोटा मोटा बवाल नहीं है डायरेक्टर आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर दोनों ही बुरे फंस गए हैं क्योंकि उनके और उनके भाई लोकेश धर के प्रोडक्शन हाउस बी 62 स्टूडियोज (B 62 Studios) को बीएमसी (BMC) की तरफ से ब्लैकलिस्ट करने की मांग की जा रही है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ है कि फिल्म के डायरेक्टर के स्टूडियो को बैन करने का मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Salim Khan Health Update: वेंटिलेटर पर हैं सलीम खान, नहीं हुई कोई सर्जरी, लीलावती अस्पताल का बयान आया सामने

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल 'धुरंधर 2' के लिए आदित्य धर और उनके भाई को सोमवार को जोन के उप नगर आयुक्त (डीएमसी) ने अनुमति देने से मना कर दिया है। इसकी वजह फिल्म के सेट पर सुरक्षा नियमों और शर्तों का बार-बार उल्लंघन करना है। इसलिए इस पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने प्रोडक्शन हाउस बी62 स्टूडियोज को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।

'धुरंधर 2’ के टीजर से रणवीर सिंह की फोटो। (फोटो सोर्स: insta/officialjiostudios)

सोर्स की माने तो, बी 62 स्टूडियोज के प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करने से मना इनकार कर दिया है क्योंकि उन्हे ब्लैकलिस्ट करने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ब्लैकलिस्ट करने की वजह महज 'बुनियादी मुद्दे' हैं। हालांकि, बीएमसी द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों से पुष्टि हुई है कि, बी 62 स्टूडियोज को ब्लैकलिस्ट करने की मंजूरी मिल चुकी है।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया

"बीएमसी ने आदित्य धर के स्टूडियो को ब्लैकलिस्ट कर दिया है लेकिन मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलने के बाद ही तीनों आवेदक कोमल पोखरियाल, नासिर खान और बी62 प्रोडक्शन हाउस, अब महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज और सांस्कृतिक विकास परिषद (बीएमसी) की वेबसाइट पर शूटिंग की अनुमति के लिए आवेदन नहीं कर सकते। मंगलवार को हम इन तीनों आवेदकों को नोटिस जारी कर इस कार्रवाई की जानकारी देंगे और नोटिस की एक प्रति महाराष्ट्र फिल्म सेल और बीएमसी के बिजनेस सेल प्रमुख के साथ भी साझा की जाएगी।”

इस मामले से जुड़े एक सोर्स का कहना है कि, "बीएमसी से मंजूरी मिलने के बाद ब्लैकलिस्ट किए गए तीनों आवेदक आवेदन नहीं कर सकते, लेकिन चौथे आवेदक की ओर से उनके लिए शूटिंग की अनुमति अभी भी दी जा सकती है।”

'धुरंधर 2' के सेट पर बीएमसी के कार्रवाई करने की वजह क्या है?

दरअसल, सुरक्षा नियमों के बार-बार उल्लंघन के बाद अधिकारियों ने 'धुरंधर 2' की शूटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। खास तौर से, 14 फरवरी की रात को शूटिंग के दौरान दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक किले में प्रोडक्शन टीम ने जलती हुई मशालों का इस्तेमाल किया, जबकि उन्होंने लिखित में ये आश्वासन दिया था कि आग के प्रभाव वीएफएक्स के जरिए दिखाए जाएंगे।

मुंबई पुलिस के अधिकारियों को 15 मिनट के बाद घटना की जानकारी मिली और उन्होंने सेट पर पहुंचकर 5 मशालें जब्त कर लीं और सुबह 4 बजेे तक शूटिंग के दौरान किसी भी तरह की ज्वलनशील वस्तु का इस्तेमाल करने से मना कर दिया। बीएमसी ने अब 25 हजार रुपये की जमा राशि जब्त करने और किले की छत पर शूटिंग करने और शूटिंग के दौरान बिना अनुमति के दो जनरेटर वैन का इस्तेमाल करने के लिए 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की मांग की है।

फिल्म की रिलीज कब होगी?

प्रोडक्शन हाउस के अनुसार, बीएमसी की इस कार्रवाई के बाद धुरंधर 2: द रिवेंज की शूटिंग में कोई देरी नहीं हुई है। शूटिंग अभी भी जारी है और सीक्वल 19 मार्च को ही रिलीज होगा। इसी तारीख पर केजीएफ के सुपरस्टार 'यश' की कन्नड़ एक्शन थ्रिलर 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' (Toxic - A Fairy Tale for Grown-Ups) रिलीज हो रही है, जिसके डायरेक्टर गीथू मोहनदास हैं।

आपको बता दें, जियो स्टूडियोज (Jio Studios) और बी62 स्टूडियोज (B62 Studios) द्वारा सह-निर्मित, धुरंधर पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ की कमाई की थी। इसके अलावा, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा, बोली- अगर सुधर जाए तो…

Also Read
View All

अगली खबर