Dhurandhar 2 Pakistani Family Review: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' पर एक पाकिस्तानी परिवार की प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ब्रिटेन के एक थिएटर में फिल्म देखने के बाद परिवार की तीखी आलोचना ने सबका ध्यान खींचा है।
Dhurandhar 2 Pakistani Family Review: आदित्य धर और रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' जब से थियेटर्स में रिलीज हुई है, फिल्म को दर्शकों जितना ज्यादा प्यार मिल रहा है, उतना ही फिल्म का आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कोई इस प्रोपेगेंडा बता रहा है, तो कोई बोल रहा है कि फिल्म के जरिए नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। वहीं, भारत के सियासी गलियारों में भी फिल्म को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रहीं हैं। कोई फिल्म पर सरकार का प्रमोशन करने की टिप्पणी कर रहा है तो कोई इसे पाकिस्तानी फिल्म बता रहा है।
हाल ही में खबर आई थी कि कनाडा में फिल्म देखते हुए लोगों ने गुस्से में थियेटर की स्क्रीन ही फाड़ डाली। मामल इतना बढ़ गया कि पुलिस को दखल देना पड़ गया। अब एक ऐसा ही और मामला यूनाइटेड किंगडम से सामने आ रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ब्रिटेन के एक थिएटर में फिल्म देखने के बाद एक पाकिस्तानी फैमिली की तीखी आलोचना ने सबका ध्यान खींचा है।
वायरल वीडियो में परिवार सिनेमाघर से बाहर निकलते हुए और फिल्म पर अपना रिव्यु शेयर करते हुए दिखाई दे रहा है। फिल्म के प्रति निराशा व्यक्त करते हुए एक शख्स कह रहा है, 'घटिया।।। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसी घटिया फिल्म नहीं देखी।' वहीं एक महिला कहती है, 'घटिया और घटिया से भी बदतर कोई शब्द है ना तो वो इस फिल्म के लिए है।' वहीँ इस ग्रुप के दूसरे लोग फिल्म को 'बकवास' और 'फ्लॉप' कह रहे हैं। इसी वीडियो में कुछ लोग थिएटर के बाहर 'मेजर इकबाल जिंदाबाद' और 'पाकिस्तानी जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा परिवार ने यह भी बताया कि उन्हें सीक्वल में अक्षय खन्ना की कमी खल रही है, जिन्होंने पहली फिल्म में रहमान दकैत का किरदार निभाया था। दिलचस्प बात यह है कि यह घटना उसी फैमिली द्वारा पहले पार्ट 'धुरंधर' की भर भरकर तारीफ की थी और कुछ महीनों बाद ही अब 'धुरंधर 2' को बुराई कर रहे हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट को 'जरूर देखने लायक' बताया था, और अब दूसरे पार्ट पर इस तरह का रिएक्शन सबका ध्यान खींच रहा है।
एक पाकिस्तानी परिवार फिल्म 'धुरंधर 1' के झांसे में आकर 'धुरंधर 2' देखने गया, लेकिन उन्हें यह पसंद नहीं आई। परिवार ने यह भी बताया कि उन्हें सीक्वल में अक्षय खन्ना की कमी खली, जिन्होंने पहली फिल्म में रहमान दकैत का किरदार निभाया था।
रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बवंडर मचाने वाली 'धुरंधर 2' ने अपनी सफलता के साथ-साथ फिल्म ने सीमा पार भी चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। बता दें कि बैन होने के चलते फिल्म पाकिस्तान में ऑफिशियली रिलीज नहीं हुई है, लेकिन कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं जिनमें पडोसी मुल्क के लोग घर पर बैठ कर इसका पायरेटेड वर्जन देख रहे हैं।
इस बीच, भारत में 'धुरंधर 2' ने रिलीज के तीन दिनों के भीतर 339.27 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वर्ल्डवाइड भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह अंडरकवर एजेंट जसकिरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो आपराधिक दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करता है। संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म की कहानी और किरदार भारत में हुए आतंकी हमलों की सच्ची घटनाओं से प्रेरित हैं।