बॉलीवुड

दर्दनाक मौत के सीन से पहले संजय दत्त के सुपरहिट गाने पर झूम रहा था ‘धुरंधर’ का ये एक्टर, शेयर किया वीडियो

Dhurandhar Actor Vivek Sinha: फिल्म 'धुरंधर' में कांधार हाईजैकर जहूर मिस्त्री का रोल निभाने वाले एक्टर विवेक सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 24 साल पहले आई संजय दत्त की फिल्म के रोमांटिक गाने पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो पर फैंस कर रहे हैं कमेंट्स।

2 min read
Apr 21, 2026
Dhurandhar Actor VIvek Sinha
संजय दत्त के सुपरहिट गाने पर झूमते नजर आये विवेक सिन्हा। (फोटो सोर्स: viveksinhaactor)

Dhurandhar Actor VIvek Sinha: आदित्य धर की 'धुरंधर 2' रिजील के बाद से ही एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' और प्रभास की 'बाहुबली' को कमाई के मामले में पछाड़ने के बाद बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। रणवीर सिंह की इस फिल्म में हर एक छोटे से छोटे कलाकार ने भी अपने सीन में जान फूंक दी है। रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म में कई ऐसे कलाकर हैं जिन्होंने अपने चंद मिनटों या सेकेंडों के सीन में भी अपनी छाप छोड़ी है। ऐसे ही एक एक्टर हैं विवेक सिन्हा, जिन्होंने फिल्म में आतंकी जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया है।

कुछ मिनटों के अपने किरदार में विवेक सिन्हा ने इतना जबरदस्त अभिनय किया और अपने रोल में इतना घुस गए कि लोग उनको सच में पाकिस्तानी समझने लगे और सोशल मीडिया पर उनको जान से मारने की धमकी तक देने लगे।

विवेक सिन्हा संजय दत्त के रोमांटिक गाने पर झूमते हुए आये नजर (Dhurandhar Actor Vivek Sinha Dance Video)

हाल ही में विवेक सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो संजय दत्त के रोमांटिक गाने पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जहूर मिस्त्री मरने से कुछ देर पहले मोहब्बत में डूबते हुए, शायद इन्हें पता नहीं कि अभी हमजा पहुंचने वाला है।" वीडियो में विवेक संजय दत्त के सुपरहिट गाने आखिर तुम्हें आना है…' पर झूमते और गाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि संजय दत्त और नगमा पर फिल्माया गया ये रोमांटिक गाना साल 1992 में आई 'यलगार' फिल्म का है। इस फिल्म में मनीषा कोइराला फिरोज खान, नगमा, मुकेश खन्ना और कबीर बेदी जैसे कलाकार नजर आये थे।

वीडियो पर नेटिजन्स कर रहे हैं कमेंट्स

विवेक सिन्हा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स बोल रहे हैं कि अभी जहूर मिस्त्री 'भारत माता की जय…' बोलने वाला है. तो कुछ यूजर्स विवेक सिन्हा की एक्टिंग की तारीफ़ करते हुए उनको बेस्ट एक्टर बता रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस, 'धुरंधर 2' का फेमस डायलॉग, 'पड़ोस में रहते हैं, गुर्दे भर का जोर लगा लो… को याद कर रहे हैं।

'धुरंधर' में विवेक सिन्हा का किरदार (Vivek Sinha Role in Dhurandhar)

फिल्म में विवेक सिन्हा ने जहूर मिस्त्री नाम के एक हाईजैकर आतंकवादी का किरदार निभाया है। जो भारतीय यात्रियों के एक विमान को अपने 4 साथियों के साथ मिलकर हाईजैक करता है। खबरों की माने तो 'धुरंधर' की कहानी भारत में आतंकियों द्वारा अंजाम दी गईं कई असल घटनाओं से प्रेरित है, उन्हीं में से एक घटना है हाईजैक की, जो 1999 में हुए IC-814 कांधार हाईजैक से प्रेरित है। फिल्म में उनका डायलॉग 'पड़ोस में ही रहते है हम, गुदे भर का ज़ोर लगा लो और, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो…' है, जो बहुत फेमस हुआ है।