Disha Patani Dating Rumors With Talwinder Singh Sidhu: दिशा पाटनी की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दे दी है। बी-टाउन में आग की तरह खबर फैली हुई है कि दिशा पंजाबी सिंगर जो उनसे उम्र में 5 साल छोटे हैं उन्हें डेट कर रही हैं। दोनों का साथ में वीडियो भी वायरल हो रहा है।
Disha Patani Dating Rumors With Talwinder Singh Sidhu: बॉलीवुड की हॉट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी पहले अपने और टाइगर श्रॉफ के ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में थीं, लेकिन अब लगता है कि दिशा को अपने प्यार की सही दिशा मिल गई है। 33 साल की दिशा की जहां हर पक्की सहेली शादी के बंधन में बंध चुकी हैं वहीं, वह अभी भी कुवारी हैं। ऐसे में उनकी लव लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर कई बातें सामने आ रही हैं। हाल ही में दिशा को पॉपुलर पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू उर्फ तलविंदर के साथ देखा गया, जिसके बाद से दोनों के डेटिंग की अफवाह टिनसेल टाउन में आग की तरह फैल गई हैं।
यह तब शुरू हुआ जब सोमवार को दिशा पाटनी उदयपुर से मुंबई लौटीं। दिशा वहां कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन की शादी अटेंड करने गई थीं। हैरानी की बात यह रही कि उनके साथ पंजाबी सिंगर तलविंदर भी नजर आए। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने देखा कि बोर्डिंग पास लेने के दौरान दिशा काफी सहज थीं और तलविंदर की मदद कर रही थीं।
लोगों को उस समय हैरानी हुई जब मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद तलविंदर पैपराजी (फोटोग्राफर्स) से बचने के लिए दिशा से काफी आगे चलने लगे, ताकि दोनों एक साथ कैमरे में कैद न हों। हालांकि, फैंस की नजरों से कुछ नहीं छुपता और अब सोशल मीडिया पर इन दोनों के वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं।
बता दें कि तलविंदर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने 'हसीन', 'ख्याल' और 'गल्लां 4' जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा' में उनका गाना 'तेनु ज्यादा मोहब्बत' काफी पसंद किया जा रहा है।
वहीं, तलविंदर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह हमेशा मास्क पहनकर रहते हैं। चाहे म्यूजिक वीडियो हो या लाइव परफॉर्मेंस, किसी ने आज तक उनका चेहरा नहीं देखा है। ऐसे में दिशा के साथ उनकी नजदीकियों ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
काम की बात करें तो दिशा आखिरी बार मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में नजर आई थीं। फिलहाल वह मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें अक्षय कुमार और संजय दत्त जैसे बड़े सितारे हैं। इसके अलावा, वह इमरान हाशमी के साथ 'आवारापन 2' में भी दिखाई देंगी, जो इसी साल मई या जून तक रिलीज हो सकती है।